Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, कहा- साथियों की मांग मजबूती से उठाएंगे

Latehar : जिला अधिवक्ता संघ के सत्र 2023-25 के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बुधवार को अधिवक्ता संघ भवन में शपथ दिलाई गई. संघ के मुख्य चुनाव आयुक्त अनिल कुमार ठाकुर, सहायक चुनाव आयुक्त संतोष रंजन व स्वपनिल कुमार सिंह ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई. शपथ लेने वालों में अध्यक्ष अधिवक्ता राजमणि प्रसाद, उपाध्यक्ष पंकज कुमार, सचिव वृंद कुमार, संयुक्त सचिव प्रशासनिक लाल अरविंद नाथ शाहदेव, संयुक्त सचिव पुस्तकालयाक्ष नवीन कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिन्हा, सहायक कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय के अलावा पांच कार्यकारिणी सदस्य निरंजन प्रकाश मल्लान, बनवारी साहु, प्रदीप नाथ शाहदेव, अब्दुल सलाम व रमन कुमार महतो का नाम शामिल है. शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने कहा कि इससे पहले के कार्यकाल में भी उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों का ख्याल रखा है और इस बार भी अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठायेंगे. वहीं संयुक्त सचिव लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने कहा कि अधिवक्ताओं ने जो विश्वास व भरोसा उन पर जाहिर किया है, उस पर वे खरा उतरेंगे. अधिवक्ताओं की समस्या व मांगों को हर उचित मंच से उठायेंगे और समाधान करेंगे. मौके पर वरीय अधिवक्ता दयाशंकर प्रसाद, समशुल कमर खां, जानकी प्रसाद यादव, संजय कुमार, सुनील कुमार व सविता साहु आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जिस">https://lagatar.in/pooja-singhal-reached-court-in-a-car-registered-in-name-pulse-hospital-which-is-being-investigated-by-ed/">जिस

पल्स हॉस्पिटल की जांच कर रहा ED, उसी के नाम से रजिस्टर्ड कार से कोर्ट पहुंची पूजा सिंघल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही