Search

नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, जताया विरोध

Latehar : ज‍िले के सदर प्रखंड के धनकारा पंचायत के नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों ने लातेहार डीसी को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि गत 20 जनवरी को प्रखंड एवं जिला कार्यालय के द्वारा कार्यकारिणी समिति की बैठक की गयी थी. लेकिन इसकी सूचना उन्हें नहीं दी गयी. नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में भाग नहीं ले पाने के कारण वे अपने क्षेत्रों की समस्याओं को समिति के समक्ष नहीं रख पाएं और ना ही उन्हें वे सूचीबद्ध करा पाएं. इस तरह उनके क्षेत्रों में विकास योजनाएं नहीं संचालित होगी. उन्होंने फिर से कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित करने की मांग की है. ज्ञापन सौंपने वालों में वार्ड सदस्य सुरेश तूरी, डिंपल देवी, संजना देवी, संगीता देवी, रीता देवी व आरती देवी शामिल है. इसे भी पढ़ें : उपलब्धि">https://lagatar.in/achievement-now-students-certificates-and-degrees-will-be-visible-on-one-click/">उपलब्धि

: अब एक क्लिक पर दिख जाएंगे विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट और डिग्रियां
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp