Search

 
 
 

वायनाड की नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली

 
NewDelhi : वायनाड की नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज गुरुवार को लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ ली. शपथ  लेते समय उनके हाथ में संविधान का कॉपी थी.  इससे पहले जब  वे संसद भवन पहुंची तो उनके साथ उनके भाई सांसद राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी (राज्यसभा सांसद)  नजर आयीं. प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं. जान लें कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट पर हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में जोरदार जीत हासिल की थी. उन्होंने सीपीआई के सत्यन मोकेरी को 4 लाख, 10 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही