Search

 
 
 

नवप्रोन्नत और पोस्टिंग का इंतजार कर रहे डीएसपी का होगा पदस्थापन, पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को भेजी फाइल

 
 Ranchi :  इंस्पेक्टर से डीएसपी में प्रोन्नत हुए और पोस्टिंग का इंतजार रहे डीएसपी की पोस्टिंग होगी. इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा झारखंड में कहां-कहां डीएसपी के पद खाली हैं और पोस्टिंग पाने वाले डीएसपी की सूची गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेज दी गयी हैं. जल्द ही डीएसपी रैंक के अधिकारियों के पदस्थापन की लिस्ट गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा जारी की जायेगी.

डीएसपी बनने के बाद भी 79 अधिकारी कर रहे इंस्पेक्टर का काम 

झारखंड पुलिस के 93 पुलिस पदाधिकारी तीन वर्षों के इंतजार के बाद इंस्पेक्टर से डीएसपी रैंक में प्रोन्नत हुए,लेकिन प्रोन्नति की अधिसूचना जारी होने के दो महीने बाद भी डीएसपी बने 79 अधिकारी इंस्पेक्टर का ही काम कर रहे हैं. उनकी पोस्टिंग डीएसपी रैंक के पद पर नहीं हो पायी है, ऐसे में कोई अलग-अलग जिलों में सर्किल इंस्पेक्टर के प्रभार में है तो कोई थानेदारी कर रहा है. नव प्रोन्नत अधिकारियों में महज 14 को ही डीएसपी रैंक पर तैनात किया गया, उनमें से भी तीन अधिकारी जनवरी महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो गये.

अधिकारियों को वेतन बढ़ोत्तरी का लाभ प्रोन्नति की तारीख से नहीं मिल पा रहा है

राज्य सरकार के द्वारा डीएसपी के पद पर प्रोन्नति के बाद भी पोस्टिंग नहीं होने की वजह से इन अधिकारियों को वेतन बढ़ोत्तरी का लाभ प्रोन्नति की तारीख से नहीं मिल पा रहा है. वहीं दूसरी 31 जनवरी को राज्य सरकार ने 93 डीएसपी का तबादला किया था. इनमें से कई ऐसे डीएसपी थे जिनके स्थान पर अन्य डीएसपी का पदस्थापन हो गया जबकि उन्हें कहीं पदस्थापित नहीं किया गया. ऐसे डीएसपी वर्तमान में प्रतिस्थापन के इंतजार में है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही