Search

 
 
 

न्यूज 11 के मालिक अरूप चटर्जी से सीबीआई कर सकती है पूछताछ

 
Ranchi : धोखाधड़ी व चिटफंड के विभिन्न मामलों धनबाद जेल में पिछले एक महीने से बंद न्यूज 11 के मालिक अरूप चटर्जी से अब सीबीआई भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की टीम पूछताछ करेगी. गुरुवार को धनबाद सीबीआई के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव की अदालत में सीबीआई के विशेष अभियोजक चंदन कुमार सिंह ने आवेदन दाखिल कर जेल में बंद अरूप चटर्जी से पूछताछ की इजाजत मांगी है. गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट द्वारा एक 11 मई 2015 में पारित आदेश के आलोक में सीबीआई ने झारखंड के विभिन्न थानों में दर्ज चिटफंड कंपनियों के मुकदमे को टेकओवर करने का आदेश दिया था. इस आदेश के आलोक में देवघर टाउन थाना कांड संख्या 543 /13 को सीबीआई के भ्रष्टाचार निरोधी शाखा ने टेकओवर किया था.

अरूप चटर्जी को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था

मामले की अनुसंधान कर रही सीबीआई ने प्राथमिकी में केयर विजन लिमिटेड, म्यूचुअल विजय लिमिटेड,शेयर विजन इंफ्रास्ट्रक्चर एवं एग्रो टेक लिमिटेड कंपनी के सीएमडी, एमडी के खिलाफ मुकदमा साल 2015 में दर्ज किया था. इसी मामले में सीबीआई ने दो बार अरूप चटर्जी को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था. परंतु अरूप चटर्जी सीबीआई के सामने उपस्थित नहीं हुए थे. जानकारी के मुताबिक सीबीआई अभी केवल अरूप चटर्जी से इस पूरे घोटाले में उनकी संलिप्तता के विषय में पूछताछ करेगी. सीबीआई ने अरूप चटर्जी को अभी इस मामले में रिमांड पर नहीं लिया है और न ही इस मामले में न्यायिक हिरासत में लेने की प्रार्थना अदालत से की है. यदि पूछताछ में अरूप चटर्जी की संलिप्तता इन मामलों में मिलती है, तो सीबीआई उन्हें इस मामले में हिरासत में लेगी. इसे भी पढ़ें- नितिन">https://lagatar.in/nitin-gadkari-warned-against-distorting-his-statements-indicated-legal-action-by-tweeting/">नितिन

गडकरी ने ट्वीट कर उनके बयानों को तोड़ मरोड़कर प्रचारित करने पर चेताया, कानूनी कार्रवाई के संकेत दिये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही