Search

आदित्यपुर की खबरें : डहरे टुसू में 10 हजार की भीड़ उमड़ी सड़क पर

  • डीजे की धुन पर टुसु गीत में झूमते नजर आए लोग
Adityapur (Sanjeev Mehta)रविवार को कुड़मी समुदाय की ओर से डहरे टुसू का आयोजन किया गया. गम्हरिया स्थित जमशेदपुर के पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो की समाधि स्थल से डहरे टुसू की शुरुआत हुई जो जमशेदपुर आम बागान के लिए प्रस्थान किया. इसमें डीजे के धुन पर बच्चे- बढ़े, युवा सभी पारंपरिक टुसू नृत्य- संगीत पर जमकर नाच- गान करते नजर आए. इसे भी पढ़ें : कथारा">https://lagatar.in/kathara-demand-to-give-sunday-duty-to-mining-staff-inmosa-boycotted-work/">कथारा

: माइनिंग स्टाफ को संडे ड्यूटी देने की मांग, इनमोसा ने किया कार्य बहिष्कार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Dahre-Tusu.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जगह- जगह लोग डहरे टुसू में जुटते गए और कारवा बनता चला गया. दस हजार से भी ज्यादा लोग अलग- अलग टुसू गानों पर नाचते गाते आगे बढ़ते गए, हालांकि इसमें भी राजनीतिक दूरियां नजर आई. कोई झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले, तो कोई छोटा नागपुर कुड़मी कला संस्कृति मंच के बैनर तले इसमें शामिल हुए. इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने भी शिरकत की. इसमें मुख्य रूप से भाजपा नेता गणेश महाली, सारथी महतो, कुड़मी सेना के अध्यक्ष लालटू महतो, महादेव महतो, अभिजीत महतो, समाजसेवी विजय महतो आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-sdm-honored-lics-excellent-agent-anil/">हजारीबाग

: एलआईसी के उत्कृष्ट अभिकर्ता अनिल को एसडीएम ने किया सम्मानित
भाजपा नेता गणेश महली ने बताया कि डहरे टुसू झारखंडी सभ्यता और संस्कृति की महान विरासत है. कालांतर में पूर्वजों द्वारा मकर की शुरुआत डहरे टुसू के साथ करते थे. समय के साथ इसका चलन विलुप्त हो गया था, मगर धीरे- धीरे अब एक बार फिर से इस परंपरा की शुरुआत हुई है. उन्होंने डहरे टुसू में शामिल सभी नौजवानों एवं बुजुर्गों का इस्तकबाल किया और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी. झांकी में अगला सीएम टाइगर जयराम महतो लिखा चौड़ल आकर्षण का केंद्र रहा. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/bhokta-said-at-rjds-vanbhoj-in-koderma-state-government-is-working-for-the-poor/">कोडरमा

में राजद के वनभोज में बोले भोक्ता, गरीबों के लिए काम कर रही राज्य सरकार

आदित्यपुर : पटेल परिवार रेल सेवा संघ का वनभोज

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Patel-Parivar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur(Sanjeev kumar)पटेल परिवार रेल सेवा संघ आदित्यपुर लॉबी का पारिवारिक मिलन सह वनभोज सीनी स्थित ईंटा कुदर ग्राम के नदी किनारे रविवार को सम्पन्न हुआ. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह और अधिवक्ता संजय कुमार शामिल हुए. वनभोज के दौरान रेल कर्मियों ने साल भर के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया. इसे भी पढ़ें : कथारा">https://lagatar.in/kathara-demand-to-give-sunday-duty-to-mining-staff-inmosa-boycotted-work/">कथारा

: माइनिंग स्टाफ को संडे ड्यूटी देने की मांग, इनमोसा ने किया कार्य बहिष्कार
वनभोज में सचिव के कुमार, अध्यक्ष विमल कुमार, पीके भारती, दीपक कुमार, कुंदन कुमार पटेल, मुकेश कुमार यश, उपेंद्र कुमार, डी आज़ाद, राजेश रंजन, विनेन्द्र कुमार, प्रवीण कुमार, पी के चक्रवर्ती, अवधेश कुमार, कुमार गौरव, विजय कुमार, टिंकू कुमार, जेके राय, प्रदीप नारायण, राजीव रंजन, पंकज कुमार, यशवी प्रसाद, सुभाष पटेल, आनंद सौरभ आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-district-president-of-youth-congress-pradeep-mishra-remembered-on-his-birth-anniversary/">जमशेदपुर

: जयंती पर याद किए गए युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा

आदित्यपुर : श्रीरामलला अयोध्या धाम आमंत्रण अभियान शुरू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Ayodhya-Amantran-scaled.jpg"

alt="" width="2560" height="1920" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर -1 में खरकाई पुल से लेकर दिंदली बाजार तक पिछले पांच दिनों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा अयोध्या पुजित अक्षत वितरण एवं श्रीरामललाजी अयोध्या धाम आमंत्रण अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में मुख्य रूप से रमन चौधरी, नंदु झा, राजा पंकज, राकेश मिश्रा, हरीमंगलजी, भीष्मसिंह, गांधी झा, अजय भैया, मनोज चौधरी, सुपाल झा, सहित अन्य लोगों का योगदान लगातार जारी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-district-president-of-youth-congress-pradeep-mishra-remembered-on-his-birth-anniversary/">जमशेदपुर

: जयंती पर याद किए गए युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा
अभियान का उद्देश्य है कि श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के दिन 22/01/2024 आदित्यपुर शिव मंदिर में विशेष पुजन का आयोजन किया गया है और शाम में कालोनी के सभी लोगों से अपने अपने घरों में श्री राम ज्योति जला कर दिपावली मनाएं. अभियान में शामिल लोगों ने बताया कि अक्षत वितरण एवं श्रीरामललाजी अयोध्या धाम आमंत्रण अभियान 15/01/2024 तक लगातार जारी रहेगा और बस्ती के सभी घरों तक आमंत्रण पहुंचाया जायेगा. यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सरायकेला खरसावां राकेश मिश्रा ने दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-formation-of-new-executive-of-sundernagar-shiv-shakti-temple-vikas-singh-becomes-the-executive-president/">जमशेदपुर

: सुंदरनगर शिव शक्ति मंदिर की नई कार्यकारिणी का गठन, विकास सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष

आदित्यपुर : चौरसिया समाज का पारिवारिक मिलन समारोह

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Chourasiya-Samaj-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)राष्ट्र निर्माण में चौरसिया समाज अग्रणी भूमिका निभाता रहा है. चौरसिया समाज को अपने गौरवशाली इतिहास को कायम रखने के लिए और समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना होगा. चौरसिया समाज में आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को आगे आकर निर्धन एवं मेधावी छात्र-छात्राओं की जिम्मेवारी लेनी होगी. उक्त बातें चौरसिया समाज जमशेदपुर द्वारा आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान में आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यपुर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कही. उन्होंने चौरसिया समाज को आबादी के आधार पर राजनीतिक भागीदारी और अपने हक की लड़ाई के लिए आगे आने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-formation-of-new-executive-of-sundernagar-shiv-shakti-temple-vikas-singh-becomes-the-executive-president/">जमशेदपुर

: सुंदरनगर शिव शक्ति मंदिर की नई कार्यकारिणी का गठन, विकास सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष
समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र शर्मा ने किया. राष्ट्रीय कमेटी की सदस्य कविता मंजरी ने अपने संबोधन में कहा पिकनिक तो बहाना है मिलन ज़ुलन के लिए. हम समाज के पुरुषों के साथ महिलाओं से अपील करती हूं कि वे आगे आएं हमें जमशेदपुर में चौरसिया समाज की महिला क्लब् का गठन करना है. हमें राष्ट्रीय स्तर पर चौरसिया समाज को आगे लाना है. समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष राम दरस चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि चौरसिया समाज का जमशेदपुर में 55 वर्ष का इतिहास हो गया है. इसकी स्थापना 1969 में हुई थी. मेरी अपील है कि समाज को जोड़ें, तोड़ें नहीं. 2006 से हमलोग एनेक्सर 1 की लड़ाई लड़ी जिसमें 2017 में हमें सफलता मिली. हमलोग शीघ्र जमशेदपुर में चौरसिया भवन का निर्माण करने जा रहे हैं. बुजुर्ग सदस्य दिनेश मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि चौरसिया समाज सदैव प्रगतिशील रहा है. इज उद्देश्य युक्त समाज है. राष्ट्रीय मंत्री रामचन्द्र मंडल ने कहा कि समाज को सकारात्मक होकर आगे बढ़ाएं यही मेरा आह्वान है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-district-president-of-youth-congress-pradeep-mishra-remembered-on-his-birth-anniversary/">जमशेदपुर

: जयंती पर याद किए गए युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा
उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी हिंदी मिडियम के 60 फीसदी और अंग्रेजी माध्यम के 80 फीसदी अंक अर्जित करेंगे उन्हें राष्ट्रीय कमेटी राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राम दरस चौधरी, दिनेश चौधरी, बिंदु चौरसिया, देवेंद्र प्रसाद, राष्ट्रीय कमेटी की सदस्य कविता मंजरी, महिला सेल की अध्यक्ष कविता चौरसिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश मंडल, राष्ट्रीय कमेटी के मंत्री रामचंद्र मंडल, अनिमा चौरसिया, सुधा चौरसिया, उपाध्यक्ष पिंकी चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एसएन प्रसाद, महेश चौरसिया, प्रह्लाद चौरसिया, जयनारायण चौरसिया, वीरेंद्र चौरसिया, श्रीकांत चौरसिया का अहम योगदान रहा. कार्यक्रम का संचालन अंजय कुमार मोदी ने किया. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/bhokta-said-at-rjds-vanbhoj-in-koderma-state-government-is-working-for-the-poor/">कोडरमा

में राजद के वनभोज में बोले भोक्ता, गरीबों के लिए काम कर रही राज्य सरकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp