Search

 
 
 

अमेरिका से आयी खबर, भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाने के आदेश पर ट्रंप ने हस्ताक्षर किये

रूसी तेल की खरीद पर ट्रंप भारत से इतने खफा हैं कि इसे अपनी नेशनल सिक्योरिटी से जोड़ दिया है. कहा है कि भारत का रूस से तेल खरीदना रूस को युद्ध के लिए फाइनेंस करने जैसा है.
 

Washington  :  अमेरिका से एक बड़ी खबर आयी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज बुधवार शाम भारत पर अतिरिक्त 25फीसदी टैरिफ लगाने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिये हैं.

 

 

अमेरिकी प्रशासन के अनुसार  यह फैसला भारत द्वारा रूसी तेल की लगातार खरीद किये जाने के जवाब में लिया गया है. यानी भारत पर अमेरिका ने कुल 50फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है.  इससे पहले 30 जुलाई को डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी. 

 

 

 

खबरों के अनुसार यह टैरिफ 27 अगस्त 2025 से भारत से अमेरिका निर्यात किये जाने वाले सामानों पर लागू होगा . जो सामान इस तिथि से पूर्व रवाना किये गये होंगे तथा वे यदि 17 सितंबर 2025 से पहले अमेरिका पहुंच जायेंगे,  उन्हें इस टैरिफ से छूट मिलेगी. बता दें कि  पहला टैरिफ 7 अगस्त से लागू हो जायेगा.

 

 

जिस आदेश पर ट्रंप ने साइन किया है, उसके अनुसार यह टैरिफ अन्य सभी शुल्कों और टैक्स के अलावा होगा. हालांकि कुछ खास मामलों में छूट दी जा सकती है.

 


ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि भारत ने अमेरिका द्वारा दी गयी चेतावनियों के बावजूद रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रखी. कहा कि यह हमारी भावना के खिलाफ है. रूसी तेल की खरीद पर ट्रंप भारत से इतने खफा हैं कि इसे अपनी नेशनल सिक्यो रिटी से जोड़ दिया है. कहा है कि भारत का रूस से तेल खरीदना रूस को युद्ध के लिए फाइनेंस करने जैसा है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही