Search

 
 
 

बहरागोड़ा की खबरें : वर्ष 1950 से हो रही है मां मनसा की पूजा

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के केसरदा पंचायत अंतर्गत चंचलदा, महुली एवं पठानडीहा गांव के ग्रामीणों ने 1950 से मां मनसा पूजा का आयोजन होता आ रहा है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महुली चौक पर भव्य पंडाल का निर्माण कर बड़ी धूमधाम से पूजा की जा रही है. मां मनसा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा हो रही है. बुधवार की शाम गाजेबाजे के साथ गांव के तालाब से ही लाया गया घट मूर्ति के सम्मुख स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू की गई. इसमें आसपास के भक्तों ने व्रत रख पूजा अर्चना की. घट लाने के दौरान हजारों की संख्या में भीड़ उपस्थित थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Bahragora-Maa-Mansa-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : एथलेटिक्स">https://lagatar.in/athletics-championship-jharkhand-won-10-gold-medals-on-the-second-day-total-43-medals-in-two-days/">एथलेटिक्स

चैंपियनशिप : दूसरे दिन झारखंड ने जीते 10 स्वर्ण पदक, दो दिनों में कुल 43 पदक
इस दौरान उस्तादों ने गले में विषधरों को लपेटे माता के प्रति आस्था दिखाई. पूजा को सफल बनाने के लिए कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह, उपाध्यक्ष सूरज देहुरी, सचिव ऋषिकेश गिरि, कोषाध्यक्ष सुमन तिवारी, कार्यकारी सदस्य वासुदेव मोहंती, आकाश तिवारी, आकाश पात्र, जयदीप तिवारी, शंभू विषोई, जीतू देहुरी सहित अन्य सदस्य पूजा को सफल बनाने में लगे हुए हैं. छनबाढ़िया, खण्डामौदा, मानुषमुड़िया में भी मनसा पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/two-students-from-manipur-reached-ranchi-told-about-problems/">मणिपुर

के दो छात्र पहुंचे रांची, बतायी परेशानी

टेलर चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Bahragora-Teler.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बहरागोड़ा थाना में टेलर मालिक नितेश सिंह ने ट्रेलर चोरी होने की लिखित शिकायत 15 अक्टूबर को की थी. उनका टेलर (NL01G-4589) को ग्राम महुली से चोरी हो गई थी. इस संबंध में बहरगोड़ा थाना में कांड दर्ज कर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशानुसार गठित टीम ने टेलर चोरी में संलिप्त बदमाशों को पश्चिम बंगाल के दुर्गा प्रसाद मिश्र, विजय कुमार, एमजीएम थाना क्षेत्र के आनंद कुमार झा उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से चोरी के टेलर को बेचने से मिले एक लाख रुपए एवं घटना में प्रयोग किये गए मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को बुधवार घाटशिला जेल भेजा दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही