Search

 
 
 

चक्रधरपुर की खबरें : आईजी व खान निदेशक ने पूजा पंडालों का लिया जायजा

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : दुर्गा पूजा को लेकर शहर की विधि व्यवस्था व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने के लिए शनिवार को विशेष शाखा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) माइकल राज, खान निदेशक अरवा राजकमल चक्रधरपुर पहुंचे. इस दौरान कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा, डीसी अनन्य मित्तल, एसपी आशुतोष शेखर, पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे. चक्रधरपुर पहुंचने पर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न पूजा पंडाल में पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया. इसे भी पढ़ें : 11">https://lagatar.in/community-health-center-is-being-constructed-in-chiniya-of-garhwa-with-a-cost-of-rs-11-crore/">11

करोड़ रुपए से गढ़वा के चिनिया में हो रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण
इस दौरान चक्रधरपुर के कपड़ा पट्टी दुर्गा पूजा पंडाल, शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल, भगत सिंह चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल समेत अन्य पूजा पंडाल का सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों ने जायजा लिया. मौके पर वरीय पदाधिकारियों ने भीड़-भाड़ वाले स्थान पर अतिरिक्त पुलिस जवानों को तैनात करने, ट्रैफिक व्यवस्था दुरस्त करने समेत अन्य निर्देश अधिकारियों को दिए. इस मौके पर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल यादव, बीडीओ सीमा कुमारी समेत विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mla-inaugurated-the-puja-pandal-devotees-gathered-for-darshan-of-the-goddess/">हजारीबाग

: विधायक ने किया पूजा पंडाल का उद्घाटन, देवी दर्शन के लिए उमड़े भक्त

सप्तमी के दिन बेलवरण पूजा के लिए निकाली घट यात्रा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/CKP-BELVARAN-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur : शारदीय नवरात्र में सप्तमी के दिन शनिवार को चक्रधरपुर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा पंडाल से घट यात्रा निकालकर बेलवरण की गई. इसी के साथ ही सभी दुर्गा पूजा पंडालों के पट माता के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए खोल दिया गया.शनिवार को चक्रधरपुर के शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति, टाउन काली मंदिर पूजा समिति, न्यू बस स्टैंड दुर्गा पूजा समिति, शाउंडीक धर्मशाला, कपड़ा पट्टी दुर्गा पूजा समिति, ठठेरा मोहल्ला, भगत सिंह चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल, गुदड़ी बाजार दुर्गा पूजा पंडाल समेत अन्य पूजा समिति की ओर ढाक, ढोल, घंटी की धुन पर बेलवरण का घट निकालकर चक्रधरपुर की थाना नदी मुक्तिनाथ महादेव घाट, पुरानी बस्ती सीढ़ी नदी घाट लाया गया. यहां विधिवत पूजा नवरात्र के सप्तमी की पूजा अर्चना की गई. वहीं पंडालों के पट खुलने के बाद पूजा अर्चना के श्रद्धालु माता के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए पहुंचे. माता की अराधना कर श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की कामना की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/CKP-BELVARAN-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : गोलगप्पा">https://lagatar.in/40-people-became-victims-of-food-poisoning-after-eating-golgappa-two-news-from-koderma-including-hospitalization/">गोलगप्पा

खाने से 40 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार, अस्पताल में भर्ती समेत कोडरमा की दो खबरें

विधायक सुखराम उरांव पत्नी संग कलश यात्रा में हुए शामिल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/CKP-BELVARAN.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नवरात्रि में सप्तमी पर चक्रधरपुर की वनमालीपुर स्थित विधायक सुखराम उरांव के आवास से भी बेलवरण पूजा अर्चना के लिए नदी घाट पर पूजा अर्चना सम्पन्न हुई. इस दौरान विधायक सुखराम उरांव अपनी पत्नी नवमी उरांव के साथ माता की पूजा अर्चना के लिए कलश में जलभर कर नदी से अपने आवास तक कलश यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान 108 महिलाएं भी कलशयात्रा में शामिल रहीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही