Search

 
 
 

चाकुलिया व डुमरिया की खबरें : 66 लाभुकों के बीच बत्तख चूजा का किया गया वितरण

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की ओर से बत्तख पालन योजना के तहत 66 चयनित लाभुकों के बीच विधायक समीर कुमार मोहंती के हाथों बत्तख चूजा का वितरण किया गया. मौके पर लाभुकों को बत्तख पालन के संबंध में जानकारी दी गई. प्रत्येक लाभुकों के बीच 15 चूजा का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-jharkhand-mazdoor-sangharsh-sangh-honored-ed-and-his-wife/">नोवामुंडी

: झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने ईडी व उनकी पत्नी किया सम्मानित
इस अवसर पर प्रमुख धनंजय करुणामय, उप प्रमुख कविता साव, अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार,बीस सूत्री के अध्यक्ष साहेब राम मांडी, प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी मनोज कुमार महंता, गौतम दास, टुलु साव, राजा बारीक, विशाल बारिक, मिथुन कर समेत अनेक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-city-shops-filled-with-worship-materials/">चाईबासा

: पूजन सामग्रियों से पट गई शहर की दुकानें

प्रशिक्षण में अनुपस्थित पदाधिकारी को मिलेगा कारण बताओ नोटिस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Chakulia-Trening-Camp.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakulia : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को पीडीआई का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ. शिविर में प्रखंड के मुखिया, प्रभारी बीडीओ और पंचायत सचिव उपस्थित थे. बैठक में पंचायत के मुखिया ने अपनी पंचायतों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराकर जल्द समाधान करने की मांग की. बैठक में पंचायत के सर्वांगीण विकास कैसे हो, इसपर सभी मुखिया को वीडियो क्लिप दिखाकर जानकारी दी गई. शिविर में विधायक समीर महंती भी उपस्थित थे. विधायक के समक्ष पंचायत के मुखिया ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे पदाधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की और इसकी शिकायत की. मुखिया की शिकायत पर विधायक ने प्रभारी बीडीओ उपेंद्र कुमार को प्रशिक्षण शिविर में अनुपस्थित पदाधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. विधायक ने कहा कि कार्यशाला ही पंचायत की दिशा और दशा तय करेगी. इसे भी पढ़ें : गगनयान">https://lagatar.in/gaganyaan-mission-efforts-to-send-humans-to-the-moon-begin-isros-test-flight-tomorrow/">गगनयान

मिशन : चांद में मानव भेजने की कवायद शुरू, इसरो की परीक्षण उड़ान कल
प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर मुखिया अपनी-अपनी पंचायतों का विकास करें. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूत इकाई पंचायत है. सभी मुखिया को लोकतांत्रिक पद्धति में लोगों की सेवा करने का मौका मिलना सौभाग्य की बात है. आप ईमानदारी से जनता की सेवा करने के साथ साथ पंचायत के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं. मौके पर प्रभारी बीडीओ सह सीओ उपेन्द्र कुमार, प्रभारी एमओ गौरीशंकर साव, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवानंद घटवारी, प्रखंड समन्वयक शिव शंकर बेरा, मुखिया साहेबराम मांडी, शिवचरण हांसदा, दासो हेम्ब्रम, राधानाथ मुर्मू, जादू हेम्ब्रम, पूनम मांडी, मंजू टुडू समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-members-of-interstate-robbery-gang-arrested-with-weapons/">धनबाद

: अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के 2 सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

डुमरिया : जलमीनार के उपर गिरा पेड़ दे रहा हादसे का आमंत्रण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Dumaria-Tree.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत पांडुसाई में जलमीनार के ऊपर इमली का पेड़ गिर गया है. पेड़ जलमीनार के ऊपर लटक रहा है. इससे जलमीनार का सोलर प्लेट भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है. मुख्य सड़क के किनारे स्थित इस जलमीनार के सामने से ग्रामीण आवागमन करते हैं. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-jharkhand-mazdoor-sangharsh-sangh-honored-ed-and-his-wife/">नोवामुंडी

: झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने ईडी व उनकी पत्नी किया सम्मानित
पेड़ के नीचे गिरने की संभावना है. वार्ड सदस्य रामदास मार्डी ने बताया कि जलमीनार के ऊपर गिरे पेड़ को हटाना आवश्यक है. महिलाएं जलमीनार के पास पानी लेने के लिए पहुंचती हैं. पेड़ गिरने से महिलाएं जख्मी हो सकती हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही