Search

 
 
 

चाकुलिया की खबरें : महासप्तमी के दिन मां दुर्गा की पूजा के लिए पंडालों में भीड़ उमड़ी

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह है. शहर से लेकर गांव तक मां दुर्गा की पूजा के लिए धूम मची है. शनिवार को महासप्तमी के अवसर पर चाकुलिया नगर पंचायत और ग्रामीण इलाके के विभिन्न पूजा पंडालों में माता दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-union-raised-questions-on-jpsc-principal-appointment-process-expressed-doubt/">जमशेदपुर

: जेपीएससी की प्राध्यापक नियुक्ति प्रक्रिया पर संघ ने उठाया सवाल, जताया संदेह
मां दुर्गा के दर्शन के लिए पंडालों के पट खोल दिए गए हैं. पंडालों का पट खुलते ही मां के दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. नगर पंचायत स्थित नूतन बाजार दुर्गा पूजा कमेटी, पुराना बाजार में सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी और शिल्पी महल परिसर में सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल में सप्तमी पूजा के लिए सुबह से ही भीड़ देखी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-banna-gupta-met-raghuvar-and-abhay-singh-met-saryu-rai-speculations-intensified/">जमशेदपुर

: बन्ना गुप्ता ने रघुवर से और अभय सिंह ने सरयू राय से की मुलाकात, अटकलें तेज

बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है सड़क के किनारे सूखा पेड़

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Chakulia-Tree.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakulia : चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क के किनारे लखीपुरा के पास सूखा हुआ विशाल पेड़ किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है. यह पेड़ बिल्कुल ही सूख चुका है और खोखला हो चुका है. यह पेड़ कभी भी गिरकर किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है. पेड़ के अचानक गिर जाने से कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-union-raised-questions-on-jpsc-principal-appointment-process-expressed-doubt/">जमशेदपुर

: जेपीएससी की प्राध्यापक नियुक्ति प्रक्रिया पर संघ ने उठाया सवाल, जताया संदेह
किसी राहगीर या बाइक सवार की जान भी जा सकती है. ग्रामीणों के मुताबिक यह पेड़ विगत कई साल से इसी स्थिति में खड़ा है. इस पेड़ को हटाने की दिशा में संबंधित विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है. जबकि सुरक्षा कारणों से इसे हटाना जरूरी है. जानकारी हो कि यह सड़क धालभूमगढ़ में एनएच 18 से चाकुलिया होते हुए पश्चिम बंगाल जाने वाली मुख्य सड़क है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही