Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चीन से आयी खबर, शी जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल का रास्‍ता साफ, सीपीसी की उच्च स्तरीय बैठक में लगी मुहर

Advertisement
Advertisement
Beijing  : खबर है कि चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल का रास्‍ता साफ हो गया है. साथ ही उनका ताकत भी बढ़ गयी है. सूत्र बताते हैं कि शी जिनपिंग देश में अपनी पकड़ को और मजबूत कर लिया है. बता दें कि चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने एक ऐतिहासिक प्रस्‍ताव पारित करते हुए शी जिनपिंग को तीसरे कार्यकाल के बाद भी सत्ता में बने रहने के हकदार बना दिया है. चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की उच्च स्तरीय बैठक में इस पर मुहर लगी है. शी जिनपिंग अब अपने पूर्ववर्ती माओत्‍से तुंग और देंग जियाओपिंग की राह पर आगे बढ़ गये हैं. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-encounter-between-bsf-and-cattle-smugglers-on-coochvihar-border-three-including-two-bangladeshi-killed/">पश्चिम

बंगाल : कूचविहार बॉर्डर पर बीएसएफ और पशु तस्करों में मुठभेड़, दो बांग्लादेशी समेत तीन मारे गये   

अधिवेशन आठ से 11 नवंबर तक  बीजिंग में  हुआ  

जानकारी के अनुसार कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के छठे पूर्ण अधिवेशन में शी जिनपिंग से जुड़ा प्रस्‍ताव पारित किया गया है. चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की उच्च स्तरीय बैठक में पार्टी के 100 साल की अहम उपलब्धियों को लेकर यह  ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया गय.  बता दें कि पार्टी की 19वीं केंद्रीय समिति का छठा पूर्ण अधिवेशन आठ से 11 नवंबर तक राजधानी बीजिंग में आयोजित किया गया.    अधिवेशन में पार्टी के लगभग 400 वरिष्ठ नेताओं ने फैसला किया कि पांच साल में एक बार बुलाई जाने वाली पार्टी कांग्रेस (अधिवेशन) को अगले साल के अंत के बजाय मध्य में बुलाया जाये. उस अधिवेशन में शी के तीसरे कार्यकाल पर मुहर लगने की  उम्मीद है. 68 वर्षीय शी को राजकुमार के तौर पर देखा जाता है क्योंकि वह पूर्व उप प्रीमियर शी झोंगझुन के बेटे हैं जिन्हें उनके उदारवादी विचारों के लिए माओ के अत्याचार का सामना करना पड़ा था. शी का पार्टी में तेजी से कद बढ़ा और वह पूर्ववर्ती राष्ट्रपति हू जिंताओं के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति बने थे. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-12-november-2021/">सुबह

की न्यूज डायरी।।12 नवंबर।।कश्मीरी युवकों से मारपीट।।पलामू में बाघ की पुष्टि।।बिहार में मौत पर बवाल।।कई देशों में महंगाई।।समेत कई खबरें और वीडियो

माओ के बाद यह दर्जा पाने वाले पहले नेता हैं शी जिनपिंग

जानकारी के अनुसार शी जिनपिंग को 2016 में पार्टी के केंद्रीय नेता का दर्जा मिला था. शी जिनपिंग माओ के बाद यह दर्जा पाने वाले पहले नेता हैं. बता दें कि चीन की सत्ता के तीनों केंद्रों सीपीसी के महासचिव, शक्तिशाली केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के अध्यक्ष जो सभी सैन्य कमानों को देखती है, शी का कब्जा है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस अधिवेशन से शी की ताकत और बढ़ी है.

शी अपनी ताकत प्रदर्शित कर रहे हैं

चीन के अखबार चाइना नेइकेन के संपादक एडम नी ने बीबीसी का बताया कि वह चीन की राष्ट्रीय यात्रा में खुद को नायक के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं. शी अपनी ताकत प्रदर्शित कर रहे हैं.  नैशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के डॉ चोंग जा इयान के अनुसार नवीनतम घटना शी को चीन के अन्य पूर्ववर्ती नेताओं से अलग करती है.  पूर्व नेताओं हू जिंताओं और जियांग जेमिन ने कभी इतने अधिकार हासिल नहीं किये थे,  जितना शी ने किये हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही