Beijing : खबर है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल का रास्ता साफ हो गया है. साथ ही उनका ताकत भी बढ़ गयी है. सूत्र बताते हैं कि शी जिनपिंग देश में अपनी पकड़ को और मजबूत कर लिया है. बता दें कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित करते हुए शी जिनपिंग को तीसरे कार्यकाल के बाद भी सत्ता में बने रहने के हकदार बना दिया है. चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की उच्च स्तरीय बैठक में इस पर मुहर लगी है. शी जिनपिंग अब अपने पूर्ववर्ती माओत्से तुंग और देंग जियाओपिंग की राह पर आगे बढ़ गये हैं. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-encounter-between-bsf-and-cattle-smugglers-on-coochvihar-border-three-including-two-bangladeshi-killed/">पश्चिम
बंगाल : कूचविहार बॉर्डर पर बीएसएफ और पशु तस्करों में मुठभेड़, दो बांग्लादेशी समेत तीन मारे गये
की न्यूज डायरी।।12 नवंबर।।कश्मीरी युवकों से मारपीट।।पलामू में बाघ की पुष्टि।।बिहार में मौत पर बवाल।।कई देशों में महंगाई।।समेत कई खबरें और वीडियो
बंगाल : कूचविहार बॉर्डर पर बीएसएफ और पशु तस्करों में मुठभेड़, दो बांग्लादेशी समेत तीन मारे गये
अधिवेशन आठ से 11 नवंबर तक बीजिंग में हुआ
जानकारी के अनुसार कम्युनिस्ट पार्टी के छठे पूर्ण अधिवेशन में शी जिनपिंग से जुड़ा प्रस्ताव पारित किया गया है. चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की उच्च स्तरीय बैठक में पार्टी के 100 साल की अहम उपलब्धियों को लेकर यह ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया गय. बता दें कि पार्टी की 19वीं केंद्रीय समिति का छठा पूर्ण अधिवेशन आठ से 11 नवंबर तक राजधानी बीजिंग में आयोजित किया गया. अधिवेशन में पार्टी के लगभग 400 वरिष्ठ नेताओं ने फैसला किया कि पांच साल में एक बार बुलाई जाने वाली पार्टी कांग्रेस (अधिवेशन) को अगले साल के अंत के बजाय मध्य में बुलाया जाये. उस अधिवेशन में शी के तीसरे कार्यकाल पर मुहर लगने की उम्मीद है. 68 वर्षीय शी को राजकुमार के तौर पर देखा जाता है क्योंकि वह पूर्व उप प्रीमियर शी झोंगझुन के बेटे हैं जिन्हें उनके उदारवादी विचारों के लिए माओ के अत्याचार का सामना करना पड़ा था. शी का पार्टी में तेजी से कद बढ़ा और वह पूर्ववर्ती राष्ट्रपति हू जिंताओं के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति बने थे. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-12-november-2021/">सुबहकी न्यूज डायरी।।12 नवंबर।।कश्मीरी युवकों से मारपीट।।पलामू में बाघ की पुष्टि।।बिहार में मौत पर बवाल।।कई देशों में महंगाई।।समेत कई खबरें और वीडियो
Leave a Comment