Godda : उत्पाद विभाग ने बिहार ले जायी जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है. उत्पाद निरीक्षक निलेश कुमार सिन्हा ने अपनी टीम के साथ पथरगामा प्रखंड अंतर्गत परसपानी और गांधी ग्राम के बीच ग्राम केरवार के पास एक एक ऑटो को रोका. ऑटो की तलाशी लिये जाने पर उसमें छुपाकर रखी गयी अवैध अंग्रेजी शराब से भरी 168 बोतलें बरामद की. जानकारी के अनुसार शनिवार शाम उत्पाद विभाग को सूचना मिली कि गांधीग्राम और परसपानी के रास्ते अवैध अंग्रेजी शराब बिहार ले जायी जा रही है. इस सूचना को बाद विभाग के अधिकारियों ने वहां घेराबंदी कर दी.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/godda.gif"
alt="" width="600" height="400" /> लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए शनिवार देर रात नगर पुलिस द्वारा जांच अभियान चलाया गया. इस क्रम में नगर थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर जांच की. स्टेशन पर यात्रियों की जांच करने के अलावा अन्य जगहों का भी निरीक्षण किया. नगर थाना प्रभारी दिनेश महली और पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में पुलिस ने अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी अभियान चलाया. रात में सड़कों पर से गुजर रहे वाहनों की भी जांच की गयी. बता दें कि एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमित जांच करनी है. इस अभियान के तहत अब तक विभिन्न थाना क्षेत्रों से पचास से अधिक पुराने और फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. चुनाव संपन्न होने तक अभियान लगातार जारी रहेगा. सड़कों पर पुलिस की नियमित गश्ती से अपराध में मामलों में कमी आयी है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/godda-111.gif"
alt="" width="600" height="400" /> बीस वर्ष पुराने मामले में फरार चल रहे अपराधी नेहरू मरांडी को पथरगामा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, मामला वर्ष 2004 से जुड़ा हुआ है. ग्राम गंगा रामपुर के नेहरू मरांडी (पिता अनंत मरांडी) के खिलाफ पथरगामा थाना में कांड संख्या 156/2004 दर्ज किया गया था. घर में घुसकर जानलेवा हमला करना और सामान लूटकर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. घटना के बाद से ही यह अभियुक्त फरार चल रहा था. न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किये जाने के बाद भी नेहरू मरांडी उपस्थित नहीं हुआ. इसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसके घर पर कुर्की जब्ती की कारवाई भी की गयी. बावजूद इसके नेहरू मरांडी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ. लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय से फरार घोषित करते हुए इसके खिलाफ स्थाई लाल वारंट जारी कर दिया गया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर आया हुआ है और छुपकर रह रहा है. पुलिस ने छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. [wpse_comments_template]
उत्पाद विभाग द्वारा ऑटो का पीछा किया गया
देर रात टीम को एक बिना नंबर वाला ऑटो आता हुआ दिखाई दिया, जिसमें दो आदमी बैठे हुए थे और चालक ऑटो चला रहा था. जब उसे रुकने का इशारा किया गया, तो वह ऑटो लेकर भागने लगा. उत्पाद विभाग द्वारा ऑटो का पीछा किया गया. केरवार के समीप ऑटो को छोड़कर सभी भागने लगे. लेकिन टीम ने खदेड़ कर दो शराब तस्करों को पकड़ लिया. हालांकि ऑटो चालक भागने में सफल रहा. गिरफ्तार कर गोड्डा लाये गये दोनों तस्करों ने पूछताछ के क्रम में खुद को पैसेंजर बताया और ऑटो पर लदी अंग्रेजी शराब के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की. सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली.झारखंड से चोरी छुपे अंग्रेजी शराब बिहार ले जाते रहे हैं
बताया कि वे इससे पहले भी कई बार झारखंड से चोरी छुपे अंग्रेजी शराब बिहार ले जाते रहे है. गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान बिहार के पूर्णिया निवासी निरंजन मंडल और भागलपुर के राजकुमार के रूप में की गयी है. तलाशी के दौरान ऑटो से 375 एमएल की अंग्रेजी शराब की 168 बोतलें जब्त की गयी. इसमें रॉयल स्टैग की 72 बोतल, इंपिरियल ब्लू की 72 बोतल और मैकडॉवेल नंबर वन की 24 बोतल है. दोनों शराब तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इससे पूर्व भी आबकारी विभाग की टीम ने पथरगामा के चिलकारा फुटानी हाट के पास अंग्रेजी शराब की 106 बोतलें पकड़ी थी. उस समय गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान मधेपुरा के जगदीश शर्मा और बिहार के बालू यादव के रूप में हुई थी..................................................................................................................................................................
पुलिस ने रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर चलाया जांच अभियान
alt="" width="600" height="400" /> लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए शनिवार देर रात नगर पुलिस द्वारा जांच अभियान चलाया गया. इस क्रम में नगर थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर जांच की. स्टेशन पर यात्रियों की जांच करने के अलावा अन्य जगहों का भी निरीक्षण किया. नगर थाना प्रभारी दिनेश महली और पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में पुलिस ने अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी अभियान चलाया. रात में सड़कों पर से गुजर रहे वाहनों की भी जांच की गयी. बता दें कि एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमित जांच करनी है. इस अभियान के तहत अब तक विभिन्न थाना क्षेत्रों से पचास से अधिक पुराने और फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. चुनाव संपन्न होने तक अभियान लगातार जारी रहेगा. सड़कों पर पुलिस की नियमित गश्ती से अपराध में मामलों में कमी आयी है.
.................................................................................................................................................................
पुलिस ने बीस वर्षो से फरार चल रहे अपराधी को गिरफ्तार किया
alt="" width="600" height="400" /> बीस वर्ष पुराने मामले में फरार चल रहे अपराधी नेहरू मरांडी को पथरगामा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, मामला वर्ष 2004 से जुड़ा हुआ है. ग्राम गंगा रामपुर के नेहरू मरांडी (पिता अनंत मरांडी) के खिलाफ पथरगामा थाना में कांड संख्या 156/2004 दर्ज किया गया था. घर में घुसकर जानलेवा हमला करना और सामान लूटकर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. घटना के बाद से ही यह अभियुक्त फरार चल रहा था. न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किये जाने के बाद भी नेहरू मरांडी उपस्थित नहीं हुआ. इसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसके घर पर कुर्की जब्ती की कारवाई भी की गयी. बावजूद इसके नेहरू मरांडी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ. लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय से फरार घोषित करते हुए इसके खिलाफ स्थाई लाल वारंट जारी कर दिया गया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर आया हुआ है और छुपकर रह रहा है. पुलिस ने छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. [wpse_comments_template]
Leave a Comment