Search

 
 
 

गोड्डा की खबरें- ससुराल में रह रहे युवक की हत्या और कोयला चोरी करते तीन युवक गिरफ्तार

 

ससुराल में रह रहे युवक की हत्या

Mahagama (Godda): ससुराल में रह रहे युवक अजय यादव की हत्या कर लाश को तालाब के किनारे फेंक दिया गया. घटना हनवारा थाना अंतर्गत ग्राम मनान करहरिया की है. बताया जाता है कि अजय यादव (27) पिता भीम यादव ग्राम विशाहा पथरगामा का रहने वाला था. उसकी शादी अंजना गांव में हुई थी. शादी के बाद से ही वह ससुराल में ही रह रहा था. शनिवार की संध्या घर से निकला था. रात भर घर लौट कर नहीं आया. शुक्रवार की सुबह तालाब के किनारे उसकी लाश देखी गई. अगल-बगल के लोगों द्वारा इसकी पहचान अजय यादव के रूप में की गई. घटना की जानकारी होने पर मृतक की पत्नी और अन्य परिजन भी पहुंचे और उसकी पहचान किया. घटना के पीछे की क्या वजह है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस छानबीन में जुटी है. ------

कोयला चोरी करते तीन युवक गिरफ्तार

Godda:  ललमटिया खदान से कोयला ढुलाई कार्य में लगी गाड़ियों को रोककर जबरन कोयला उतारने की घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि बलिया मोड़ से हाहाजोर के बीच कोयला ढुलाई का कार्य किया जा रहा है. ट्रक से कोयला ढुलाई के क्रम में जगह-जगह पर ग्रामीणों की आड़ में कुछ पेशेवर चोर द्वारा जबरन गाड़ी को रोककर कोयले की चोरी कर ली जाती है. ट्रक से जबरन कोयला उतार कर उसका कारोबार किया जाता है. पुलिस अधीक्षक के पास कोयला चोरी की शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन चोर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान रियाज अंसारी पिता हातिम अंसारी ग्राम बलिया लक्ष्मण राठौर पिता तोता राम राठौर और सुशील लोहार पिता लालजी राठौर ग्राम हाहाजोर के रूप में की गई है. राजमहल परियोजना के ललमटिया कोलियरी में कार्यरत सुरक्षा पदाधिकारी विनोद टोपनो के लिखित शिकायत पर कांड संख्या 91/23 दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही