Search

 
 
 

Islamabad से आयी खबर, जर्मनी की बैठक में FATF की ग्रे लिस्ट से पाकिस्तान को बाहर करने पर चर्चा

 
Islamabad : पाकिस्तान से एक बड़ी खबर आयी है. खबर यह कि उसे FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर करने पर चर्चा की जा रही है. कहा गया है कि Financial Action Task Force (FATF) की वेबसाइट पर इससे जुड़ी जानकारी अपडेट कर दी जायेगी. पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से अगर हटाया जाता है तो इसकी  आधिकारिक घोषणा अक्टूबर में होने वाली मीटिंग में होगी. इसे भी पढ़ें : हिंसा">https://lagatar.in/important-news-about-agneepath-scheme-amid-violence-and-ruckus-recruitment-process-will-start-from-june-24/">हिंसा

व बवाल के बीच अग्निपथ योजना को लेकर अहम खबर, 24 जून से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जायेगी

FATF की लिस्ट में सीरिया, तुर्की, म्यांमार, फिलिपींस, साउथ सुडान भी शामिल

FATF अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाला निकाय है. यह अंतरराष्ट्रीय वित्तीय अपराध को रोकने की कोशिश करता है, जो आतंकवाद को बढ़ाने के लिए किये जाते हैं. जान लें कि पाकिस्तान पर आरोप लगे थे कि वहां मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादियों को आर्थिक मदद पहुंचाने का काम हो रहा है. इसके बाद उसे ग्रे लिस्ट में डाला गया था. ग्रे लिस्ट में जिस देश को डाला जाता है, उसकी निगरानी बढ़ जाती है. इसे increased monitoring list भी कहते हैं. List में पाकिस्तान के साथ-साथ सीरिया, तुर्की, म्यांमार, फिलिपींस, साउथ सुडान, युगांडा और यमन आदि शामिल हैं. FATF की ग्रे लिस्ट में ब्लैक लिस्ट जैसी पाबंदियां नहीं लगती. लेकिन इससे बाकी देश सतर्क हो जाते हैं. वैश्विक वित्तीय और बैंकिंग प्रणाली भी समझ जाती है कि यहां काम खतरे से खाली नहीं है. उदाहरण स्वरूप बता दें कि पाकिस्तान को जब 2008 से 2019 तक ग्रे लिस्ट में रखा गया तो उसकी जीडीपी को 38 बिलियन का नुकसान हो गया. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-jharkhand-high-court-orders-home-secretary-to-appear-physically/">BREAKING

: झारखंड हाईकोर्ट ने होम सेक्रेटरी को सशरीर हाजिर होने का दिया आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही