Search

 
 
 

केरल से आयी खबर, राहुल गांधी ने मलप्पुरम में कोट्टक्कल श्री विश्वंभरा मंदिर में की पूजा-अर्चना

 
Malappuram : केरल के मलप्पुरम में प्रसिद्ध कोट्टक्कल आर्य वैद्यशाला में आयुर्वेदिक आरोग्य उपचार ले रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसके परिसर में स्थित श्री विश्वंभरा मंदिर में पूजा-अर्चना की. पार्टी सूत्रों ने बताया कि गांधी ने बुधवार शाम मंदिर में दर्शन किये. उन्होंने आज गुरुवार को बताया कि राहुल गांधी के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी विधायक एपी अनिल कुमार भी थे. बाद में गांधी ने आर्य वैद्यशाला में स्थित राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त केंद्र पीएसवी नाट्यसंघम में कथकली नृत्य भी देखा.  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विश्वंभरा को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है

जान लें कि विश्वंभरा को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है. आर्य वैद्यशाला में आने वाले रोगी इस मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जरूर आते हैं. सूत्रों ने बताया कि मलयालम के प्रख्यात लेखक और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता एम टी वासुदेवन नायर ने भी राहुल गांधी के साथ कथकली नृत्य देखा. नायर वैद्यशाला में गांधी के कमरे की बगल में रह रहे हैं. फेसबुक पर अपने एक पोस्ट में गांधी ने कहा, आर्य वैद्यशाला कोट्टक्कल के तत्वावधान में प्रसिद्ध शास्त्रीय केंद्र, पीएसवी नाट्यसंघम में हुए कथकली नृत्य का भरपूर आनंद लिया.

मैं यहां की शांति से मंत्रमुग्ध हो गया

उन्होंने कहा कि भारत की प्रत्येक कला उसके विविधतापूर्ण इतिहास और संस्कृतियों की झलक है. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, मुझे श्री विश्वंभरा मंदिर में दर्शन करने का भी मौका मिला और मैं यहां की शांति से मंत्रमुग्ध हो गया. चार भुजाओं वाले विश्वंभर को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है, जिनकी चारों भुजाओं में दिव्य शंख, चक्र, गदा और कमल विराजमान है [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही