Search

 
 
 

खबरें कोडरमा की : बोल्डर लोड दो हाइवा जब्त, ई-टिकट के अवैध कारोबार में एक अरेस्ट, 17 वाहनों पर जुर्माना

 
Koderma : एसपी के निर्देश पर नवलशाही पुलिस ने कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित थाना भवन के समीप बोल्डर लदे दो हाइवा को रोका. हाइवा चालकों से बोल्डर के संबंधित कागजात की मांग की, मगर चालक कोई भी कागजात नहीं दिखा सका. इसके बाद पुलिस ने दोनों हाइवा को जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार दोनों हाइवा बरियारडीह की ओर से नवलशाही थाना क्षेत्र के क्रशर मंडियों में बोल्डर की आपूर्ति को लेकर जा रहा था. इसी दौरान गश्ती दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी ने दोनों हाइवा को रुकवाकर कागजात की मांग की. कागजात नहीं प्रस्तुत करने पर दोनों हाइवा को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है.

रेलवे के ई-टिकट के अवैध कारोबार में एक अरेस्ट

झुमरी तिलैया : आरपीएफ कोडरमा ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे के ई-टिकट के अवैध कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मो. महफूज आलम (30 वर्ष) है. गिरिडीह जिला के राजधनवार थाना क्षेत्र के भुलवाही गांव के निवासी अर्जुन मियां का बेटा है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहरलाल ने बताया कि मो. महफूज अपने गांव में अजहरी स्टोर नामक किराना दुकान चलाता है. वह अपने पर्सनल यूजर आईडी के जरिये रेलवे के ई-टिकट का अवैध कारोबार करता था. उन्होंने बताया कि उसका मोबाइल भी जब्त किया गया है, जिसके जरिये पूर्व में काटे गये 20 ई. टिकट आरपीएफ ने बरामद किया है. बरामद ई-टिकट का कुल मूल्य 22 हजार 550 रुपये है. उन्होंने बताया रेलवे एक्ट के तहत उस पर मामला दर्ज किया गया है.

सर्विस लेन में खड़े 17 वाहनों पर लगा जुर्माना

कोडरमा : झुमरी तिलैया शहर के बाईपास फोरलेन में बने सर्विस लेन में लगे वाहनों पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है. विभाग ने सर्विस लेन में खड़े 17 वाहनों पर जुर्माना लगाया है. बता दें कि दो दिन पूर्व एसडीओ रिया सिंह के नेतृत्व में सर्विस लेन में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया था. इसी दौरान डीटीओ विजय सोनी के निर्देश पर रोड सेफ़्टी के कर्मियों ने सर्विस लेन में खड़े वाहनों को चिन्हित किया था. चिन्हित वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा गया है. डीटीओ ने कहा कि इस तरह का अभियान नियमित चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मेदिनीनगर">https://lagatar.in/criminals-ran-away-after-snatching-rs-1-5-lakh-from-the-market-in-broad-daylight-in-medininagar/">मेदिनीनगर

में दिनदहाड़े बीच बाजार डेढ़ लाख रुपए छीनकर भागे अपराधी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही