Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंबई से आयी खबर, गौतम अडानी फिर एक बार NCP प्रमुख शरद पवार से मिले

Mumbai : मुंबई से एक बड़ी खबर आयी है. देश के जानेमाने उद्योगपति गौतम अडानी ने कल एक जून को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार से उनके मुंबई स्थित आवास पर मुलाकात की. बता दें कि अडाणी-हिंडनबर्ग मामला सुर्खियों में आने के बाद यह दूसरा मौका है, जब शरद पवार और अडानी के बीच मुलाकात हुई है.                             नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

कांग्रेस  जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की मांग कर रही है

ससे पूर्व इसी साल 20 अप्रैल को गौतम अडानी शरद पवार से मिलने उनके आवास पर गये थे. जान लें कि अडाणी-हिंडनबर्ग मामले की जांच के लिए विपक्षी दल खास कर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार से जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की मांग कर रही है. हालांकि इस मामले में शरद पवार कह चुके हैं कि राजनीतिक फायदा उठाने के लिए मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी जैसे उद्योगपतियों पर हमला करना सही नहीं है

  सिंगापुर से एक प्रतिनिधिमंडल उनके पास आया था

इंडिया टुडे के अनुसार, शरद पवार ने कहा, सिंगापुर से एक प्रतिनिधिमंडल उनके पास आया था और किसी तकनीकी मुद्दे (टेक्निकल इश्यू) पर उद्योगपति गौतम अडानी से मिलना चाहता था. यहां उन्होंने सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. कहा कि यह एक तकनीकी मुद्दा है, जिसके बारे में ज्यादा समझ नहीं है.

पिछली मीटिंग कॉन्फिडेंशियल थी

पवार और अडानी के बीच पिछली मीटिंग लगभग 2 घंटे तक चली थी. लेकिन यह मीटिंग काफी कॉन्फिडेंशियल थी. मीटिंग में दोनों के बीच किस बात पर चर्चा हुई थी, उसके बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आयी थी.

हिंडनबर्ग केस में विपक्ष की JPC की मांग  महत्वहीन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने अडानी-हिंडनबर्ग केस में विपक्ष की JPC (जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी) की मांग को बेकार बताया है, NDTV को दिए इंटरव्यू में पवार ने कहा था कि JPC में सत्तारूढ़ पार्टी का बहुमत होता है. उससे सच्चाई सामने नहीं आ पाती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही