Search

 
 
 

पाकुड़ की खबरें- आपदा के शिकार 17 मृतक के आश्रितों को सहायता और आउटरीच के तहत विधिक जागरूकता

 

उपायुक्त ने की आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक

Pakur: समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई. डीसी कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सड़क दुर्घटना, सर्पदंश और वज्रपात से मृत 17 व्यक्तियों के आश्रितों के बीच डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया. बैठक में अपर समाहर्त्ता मंजू रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, सिविल सर्जन डॉ. मंटू कुमार टेकरिवाल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता राहूल कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन शामिल थे. -------

आउटरीच कार्यक्रम के तहत दी गई विधिक जानकारी

Pakur: झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में जागरूकता सह आउटरीच कार्यक्रम शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया. शुक्रवार को पाकुड़ प्रखंड के छोटी अलीगंज, कलिदासपुर में लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता के बारे कानूनी जानकारी दी गई. वहीं कलिदासपुर पंचायत में बाल मजदूरी, बाल तस्करी बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी लोगों को दी गई. साथ ही जागरूकता पर्ची बांटी गई. इस कार्यक्रम में पीएलवी मैनुल शेख, उत्पल मंडल नीरज कुमार राउत उपस्थित थे.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही