Search

पलामू की खबरें- डूबने से दो सगी बहनों की मौत, अफीम और हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

नहाने के दौरान चेकडैम में डूबने से दो सगी बहनों की मौत,  गांव में पसरा मातम

Medininagar: पलामू जिले के छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 6, रामगढ़ मस्जिद टोला निवासी रशीद अंसारी की दो बेटियों की मौत नहाने के दौरान डैनीदह चेकडैम में डूबने से हो गई. बताया जा रहा है कि साजदा खातून (लगभग 10 वर्ष) और हाजरा खातून (लगभग 8 वर्ष), गुरुवार को लगभग 12 बजे दिन में चार-पांच लड़कियों के साथ डैनीदह चेकडैम में नहाने गई थीं. नहाने के दौरान दोनों बहनें गहरे पानी में चली गईं और नीचे जा कर फंस गईं. साथ में गई लड़कियों ने कुछ देर तक इंतजार किया फिर भी दोनों बहनें पानी में कहीं दिखाई नहीं दीं. इसके बाद साथ में नहाने गई लड़कियों ने दौड़कर घर जाकर परिजनों को पूरी बात बतायी. परिजन और गांव वाले जुटे और चेकडैम में जब दोनों बहनों को ढूंढने लगे तब जाकर दोनों सगी बहन का शव मिला. पानी से शव को निकाल कर लोगों ने छतरपुर थाना को सूचना दी. छतरपुर थाना प्रभारी राजेश रंजन ने घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. इसके बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया. इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है. -----

देशी कट्टा के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, 490 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार

Medininagar: जिले की चैनपुर थाना पुलिस ने एक देसी कट्टा के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये लोगों से पूछताछ जारी है. इस बाबत पुलिस विस्तृत सूचना बाद में देगी. वहीं सदर थाना क्षेत्र के राजवाडीह बाईपास रोड से गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना प्रभारी उत्तम रॉय के नेतृत्व में पुलिस ने 490 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपी- अनिल राजपूत और संजय कुमार को गिरफ्तार किया है. उक्त दोनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

सड़क हादसे में एक की मौत

इधर, मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन हनुमान मंदिर के निकट दो ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई. घटना में एक की मौत हो गई. वहीं परिवार के कई लोग घायल हो गए. ये सभी एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे. घटना के बाद ऑटो ड्राइवर मौके से फरार हो गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//