Search

 
 
 

खबरें संथाल की : साहिबगंज में भक्तों ने नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई

 
Sahibganj : उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में रविवार को श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकालकर मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी. इसके साथ ही दुर्गोत्सव का समापन हो गया. राधानगर, आतापुर, बनियाडीह, मनसाचंडी, मोहनपुर पंचायत भवन व आसपास के पंडालों व मंदिरों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्रा निकालकर किया गया. विसर्जन शोभायात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मौके पर दण्डाधिकारी मझारूल हक, राधानगर थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

दुर्गापूजा पर आदिवासी नृत्य रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र

https://lagatar.in/news-from-santhal-devotees-bid-farewell-to-maa-durga-with-tearful-eyes-in-sahibganj/%e0%a4%b2%e0%a4%b2%e0%a4%ae%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be/"

rel="attachment wp-att-963096">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/ललमटिया.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Lalmatiya (Godda) : ललमटिया में एकादशी तिथि पर रविवार को देवी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ ही दुर्गोत्सव का समापन हो गया. दुर्गा पूजा पर जगह-जगह मेले का आयोजन किया गया. मेले में खेल-तमाशे का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया. आदिवासियों का पारंपरिक नगाड़ा नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा. विजयादशमी के दिन लोहंडिया पुनर्वास स्थल स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा मेला में आदिवासी समूहों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया. पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर आए कलाकारों के दल ने मंदिर प्रांगण में नगाड़े की थाप पर मां को प्रसन्न करने के लिए आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया. नौ टोलियों ने नृत्य का प्रदर्शन किया. बेहतर प्रदर्शन करने वाली टोली को मेला कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

किशोर ने रस्सी के फंदे पर झूलकर की आत्महत्या

Lalmatiya (Godda) : ललमटिया थाना क्षेत्र के हरकट्टा गांव मे 15 वर्षीय किशोर सावना टुडू ने घर की छप्पर से रस्सी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. धटना बीते शुक्रवार की रात की है. सावना टुडू हरकट्टा डुमरिया गांव का रहने वाला था. बताया जाता है कि मृतक के परिजन शुक्रवार को अपने रिश्तेदार के घर किसी काम से गए हुए थे. सावना घर पर अकेला था. उसने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों ने फुस के छप्पर से लटकता उसका शव देखा और उसके पिता मिर्जा टुडू को घटना की सूचना दी. पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया. ललमटिया थाना प्रभारी मुकेश कुमार राउत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा. यह भी पढ़ें : राजनीतिक">https://lagatar.in/amidst-political-activity-the-weather-is-also-taking-a-turn-it-will-rain-on-october-15/">राजनीतिक

सरगर्मी के बीच मौसम भी ले रहा करवट, 15 अक्टूबर को होगी बारिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही