Sahibganj : साहिबगंज के नगर थाना प्रभारी अमित गुप्ता ने रविवार की देर रात शहर में खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया. उन्होंने शराब दुकानों के आसपास शराब पी रहे लोगों को खदेड़ दिया.पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से जहां-तहां शराब पी रहे लोगों व नशेड़ियों में हड़कंप मच गया. शहर के कई इलाकों में नशेड़ियों का जमावड़ा लगने की शिकायत पर थाना प्रभारी ने यह कार्रवार की. थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकली पुलिस की टीम ने सबसे पहले शराब दुकानों के आसपास जाम छलका रहे लोगों को खदेड़ा. जो पकड़े गए उन्हें गलती का एहसास कराते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. कई के कान भी पकड़वाए. टीम ने शहर के बाटा रोड, रसूलपुर, दहला,एलसी रोड, स्टेशन चौक, चौक बाजार, टॉकिज फील्ड समेत अन्य स्थानों पर जाकर जायजा लिया.
एनआईए जांच में खुलासा, फर्जी कंपनी बनाकर अमन साहू के लेवी के पैसे को इन्वेस्ट करता था शंकर [wpse_comments_template]
कर्मचारियों की मांगों के प्रति सरकार संवेदनशील नहीं : संघ
Godda : झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग के गोड्डा जिला मंत्री मोजाहिदुल इस्लाम ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति राज्य सरकार संवेदनशील नहीं है. 22 जुलाई से पूरे राज्य के समाहरणालय लिपिक नौ सूत्री मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर हैं. इसके चलते आम जनता के काम प्रभावित हो रहे हैं. यदि सरकार संवेदनशील रहती, तो कर्मचारियों से बात कर समस्या के समाधान का प्रयास करती. लेकिन 15 दिनों बाद भी सरकार मौन साधे हुए है. उन्होंने कहा कि संघ की मांगें नई नहीं हैं. तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने वर्ष 2014 की हड़ताल में मांगों की समीक्षा व अनुशंसा के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था. समिति ने सितंबर 2014 में ही अपनी अनुशंसा भेज दी थी, जिस पर सरकार का अनुमोदन भी मिल गया था. इसके बावजूद पिछले दस वर्षों में उसे लागू नहीं किया गया. यह भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/shankar-used-to-invest-aman-sahus-levy-money/">रांची:एनआईए जांच में खुलासा, फर्जी कंपनी बनाकर अमन साहू के लेवी के पैसे को इन्वेस्ट करता था शंकर [wpse_comments_template]
Leave a Comment