Search

पड़ोस से आयी खबर, पाकिस्‍तानी मौलाना नूपुर शर्मा के समर्थन में आये, कहा, मुस्लिम पैनल‍िस्‍ट ने पहले नूपुर को भड़काया

Islamabad : पाकिस्‍तान के एक चर्चित मौलाना इंजीनियर मोहम्‍मद अली द्वारा खुलकर नूपुर शर्मा का समर्थन किये जाने की खबर आयी है. मौलाना अली का कहना है कि मुस्लिम पैनल‍िस्‍ट ने पहले नूपुर शर्मा को भड़काया और इसके जवाब में नूपुर शर्मा ने पैगंबर के बारे में टिप्‍पणी की. पाकिस्‍तानी मौलाना ने कहा कि पहला मुजरिम वह मुसलमान है ज‍िसने किसी के धर्म के बारे में लाइव टीवी में बात की है. इसे भी पढ़ें : उत्तर">https://lagatar.in/demand-for-ban-on-bulldozer-action-in-uttar-pradesh-hearing-on-jamiats-petition-in-sc-today/">उत्तर

प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई पर रोक की मांग, जमीयत की याचिका पर आज SC में सुनवाई

मौलाना अली ने कहा कि हमें इस पूरे विवाद में पूरे माहौल को देखना होगा

मौलाना अली ने कहा कि हमें इस पूरे विवाद में पूरे माहौल को देखना होगा. उन्‍होंने कहा कि नूपुर शर्मा के बयान के अंदाज से यह पता चल जायेगा कि वह पलटवार कर रही है. नूपुर शर्मा ने कहा कि अगर आप इस तरह से बात करेंगे तो हम भी ये कहेंगे. उन्‍होंने कहा कि पहला मुजरिम वह मुसलमान(पैनलिस्‍ट तसलीम अहमद रहमानी) है, जिसने किसी के धर्म के बारे में लाइव टीवी प्रोग्राम में बात की. बता दें कि भाजपा की निलंबित प्रवक्‍ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्‍मद साहब को लेकर दिए बयान पर भारत से लेकर मुस्लिम देशों में बवाल मचा हुआ है. पूरे मामले में नूपुर शर्मा को ही दोषी ठहराया जा रहा है. लेकिन बहस में शामिल मुस्लिम पैनलिस्‍ट तसलीम अहमद रहमानी को लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही है. इसे भी पढ़ें : 47">https://lagatar.in/47-countries-express-concern-to-china-over-mistreatment-of-vigor-muslims/">47

देशों ने चीन में वीगर मुसलमानों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में चिंता जताई

किसी धर्म का मजाक उड़ाना कुरान के अनुसार सही नहीं: मौलाना

मौलाना इंजीनियर मोहम्‍मद अली ने कहा कि यह कुरान के अनुसार नहीं है कि आप किसी के धर्म के बारे में मजाक उड़ायें, जबकि वह आपका कोई विरोधी धर्म का हो. पाकिस्‍तानी मौलाना ने कहा कि दूसरे धर्म के लोगों के साथ बहस करते समय हमें भाषा का ध्‍यान रखना चाहिए और अल्‍लाह ने हमें इसका संदेश दिया है. मौलाना अली ने कहा क‍ि नूपुर विवाद में अरब देशों के लोग एसी में बैठकर माहौल को भड़का रहे हैं जबकि भारत में लोग भीषण गर्मी में प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस वाले उन्‍हें जवाब दे रहे हैं.

रूस को लेकर भारत पर दबाव बनाने के लिए अरब देशों को उकसाया जा रहा है

पाकिस्‍तानी मौलाना के अनुसार यह मूलत: एक अंतरराष्‍ट्रीय राजनीति है. अब भारत और इमरान खान को पता चल गया होगा कि अमेरिका जिसे चाहे उसे झुका सकता है. उन्‍होंने कहा कि अरब देश उनके गुलाम हैं जिनकी रूस से नहीं बनती है. इन देशों ने अरब देशों को भारत के खिलाफ उकसाया. इससे पहले कई बड़े-बड़े मामले आये हैं जिन पर अरब देशों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. अब रूस को लेकर भारत पर दबाव बनाने के लिए अरब देशों को उकसाया जा रहा है. बता दें कि पाकिस्‍तान के मौलाना अली मिर्जा (इंजीनियर मुहम्‍मद अली मिर्जा) इस्‍लामिक मामलों के जानकार हैं. अक्‍सर वे विभिन्‍न मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं। मौलाना अली का पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत में जन्‍म हुआ था। वह अपना रिसर्च अकादमी भी चलाते हैं. पाकिस्‍तान के एक्‍टर हमजा अली अब्‍बासी और एंकर शफात अली उनके समर्थक हैं. पाकिस्‍तान सरकार ने साल 2020 में उन्‍हें अरेस्‍ट कर लिया था. मौलाना अली पर दो बार जानलेवा हमला भी किया जा चुका है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//