- आज पंडालों का खुलेगा पट, सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी निगरानी
- ड्रोन से होगी दुर्गा पूजा विसर्जन की मॉनिटरिंग
कस्तूरबा विद्यालय में हाई मास्ट लाइट 5 पांच माह से खराब
जिला प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन
1. सभी पूजा पंडालों में एक अस्थायी मंच बनाया जाएगा जिसमें प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं तैनात पुलिस बल के बैठने हेतु पर्याप्त जगह एवं कुर्सियां होनी चाहिए तथा पब्लिक ऐड्रेस हेतू साउण्ड सिस्टम भी उपलब्ध रहना चाहिए 2. सभी पूजा पंडाल के संचालक सीसीटीवी का अधिष्ठापन कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि आवश्यकत होने पर सीसीटीवी वीडियो रिकॉर्डिंग देखा जा सके 3. सभी पूजा पंडाल अग्निशामक यंत्र का अधिष्ठापन कराना एवं चार-पांच वाल्टी बालू रखना सुनिश्चित करेंगे ताकि आकस्मिकता के दौरान त्वरित उपयोग किया जा सके. 4. सभी पूजा पंडाल में आकस्मिक चिकित्सा हेतू फर्स्ट एड बॉक्स रखना तथा यदि संभव हो तो गेस्ट डॉक्टर की भी व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे 5. सभी पूजा पंडालों में अनिवार्य रूप से फ्लेक्स लगाना सुनिश्चित करेंगे. इसमें एसडीओ, एसडीपीओ, वीडियो, सीओ, थाना प्रभारी, फायर स्टेशन, कंट्रोल रूम इलेक्ट्रिक ऑफिसर ,10 वॉलिंटियर का नाम एवं नम्बर अंकित रहेगा ताकि आवश्यकतानुसार कोई भी इनसे संम्पर्क कर सके. 6. साथ ही एंटी ड्रग कैंपेन के तहत कोई पोस्टर/ प्रचार सामग्री का करना डिस्प्ले सुनिश्चित करेगे, ताकि लोग इससे जागरूक हो सके. 7. सभी पूजा पंडालों में एंट्री एवं एग्जिट अलग-अलग रखेगें, ताकि अत्याधिक भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. 8. सभी पूजा पंडालों के आस-पास स्वच्छता का अधिक ध्यान रखेगें पर्याप्त मात्रा में डस्टबिन रखना सुनिश्चित करेंगे. 9. पूजा उपरांत मूर्ति विसर्जन अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से ही अनिवार्यता करना सुनिश्चित करेंगे. मूर्ति विसर्जन संध्या 9 बजे तक कराना सुनिश्चित करेंगे. 10. सभी पूजा पंडालों में डीजे अथवा अत्याधिक ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नहीं करेंगे. 11. सभी पूजा कमिटी क्रमबद्ध तरीके से प्रतिमा के दर्शन हेतु स्वयंसेवी प्रतिनियुक्त करेंगे. बांस के बेरिकेटिंग के माध्यम से महिला / पुरूष के लिये अलग-अलग कतार लगवाना सुनिश्चित करेंगे. 12. बिजली कनेक्शन पर एमसीवी लगवाना तथा नंगी तारों पर टेप लगवाना सुनिश्चित करेंगे. 13. सभी पूजा पंडालों में प्लास्टिक एवं थर्मोकोल का उपयोग वर्जित रहेगा. 14. पूजा पंडालों पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए पूजा समिति अपना स्वयंसेवी अनिवार्य रूप से प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे. 15. पूजा पंडालों पर किसी तरह का पटाखा फोडना वर्जित रहेगा. 16. पूजा पंडालों पर वाहनों के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था होना चाहिए. 17. सभी पूजा पंडाल के संचालको को निर्देश दिया जाता है कि उपरोक्त निदेशों का अनुपालन प्रतिवेदन जल्द से जल्द थाना / एसडीओ ऑफिस में जमा करना सुनिश्चित करेंगें अन्यथा अनुपालन अप्राप्त रहने पर वैधानिक कार्रवाई हेतु प्रशासन स्वतंत्र होगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-high-mast-light-5-in-kasturba-vidyalaya-not-working-for-last-five-months/">चाकुलिया:कस्तूरबा विद्यालय में हाई मास्ट लाइट 5 पांच माह से खराब
सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए बना मीडिया सेल
सोशल मीडिया पर अवध टिप्पणी गलत अफवाह और पोस्ट प्रकाशित करने वाले ग्रुप एडमिन एवं सदस्यों पर कड़ी कार्रवाई होगी. जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अन्यय मित्तल ने कहा कि दुर्गा पूजा 2023 के निमित्त सोशल मीडिया पर निगरानी रखने हेतु जिला जनसंपर्क कार्यालय अंतर्गत मीडिया सेल का गठन किया गया है. सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी, अफवाह या गलत खबर पोस्ट प्रसारित करने वाले व्यक्ति विशेष या ग्रुप के एडमिन पर अविलंब दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त ने कहा कि सभी लोगों से अपील है कि शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा मनाए. साथ ही किसी तरह का शांति फैलाने का प्रयास न करें. इसे भी पढ़ें : गम्हरिया">https://lagatar.in/gamhariya-bazaars-swirvik-lane-was-rendered-vacant-by-dudi-chabrens-dudiyapur/">गम्हरियाबाजार के सर्विस लेन को कराया गया खाली समेत आदित्यपुर की दो खबरें
मनोहरपुर : योजनाओं को लेकर बीडीओ ने की बैठक
alt="" width="600" height="400" /> Manoharpur (Ajay Singh) : शुक्रवार को मनोहरपुर प्रखंड सभागार में बीडीओ शक्ति कुंज की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें प्रखंड अंर्तगत सभी पंचायत के सचिवों एवं प्रखंड कर्मियों ने हिस्सा लिया. इसमें मनरेगा योजना 15वें वित्त आयोग, पीएम आवास योजना, पेंशन योजना, पशुधन योजना समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की अध्यतन स्थिति एवं जानकारी ली गई.वहीं बैठक शुरू करने से पूर्व नए बीडीओ द्वारा प्रखंड कर्मियों से क्रमवार परिचय प्राप्त किया.
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-high-mast-light-5-in-kasturba-vidyalaya-not-working-for-last-five-months/">चाकुलिया:
कस्तूरबा विद्यालय में हाई मास्ट लाइट 5 पांच माह से खराब साथ ही उन्होंने प्रखंड अंर्तगत विभिन्न पंचायत स्तर पर चल रहे योजनाओं की समीक्षा की एवं कार्यों में गति लाने व जल्द पूरा करने का दिशा निर्देश दिया. इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड कल्यान पदाधिकारी राजेंद्र बाड़ा, बीपीओ, जेई मंगल संवैया, जेई दीपक विश्वकर्मा, पंचायत सचिव रश्मि जयंती कीड़ो, ब्रजबाला, अमृता बाड़ा, रोमा कुमारी, मिहिरचंद्र गोराई आदि प्रखंडकर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आरयू">https://lagatar.in/ru-phd-entrance-exam-fees-increased-students-protested/">आरयू
पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम की फीस अधिक, छात्रों ने किया विरोध
किरीबुुरु : तेंदुआ की खबर लगातार न्यूज में छपी तो वन विभाग पहुंचा काशिया-पेचा गांव
alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के काशिया-पेचा गांव में तेंदुआ द्वारा मंगता सुरीन की बकरी की हत्या किये जाने संबंधित खबर लगातार न्यूज में जारी होते ही वन विभाग की टीम काशिया-पेचा गांव पहुंची. ग्रामीण मंगता सुरीन ने वन विभाग को बताया की घटना वाली रात एक तेंदुआ जो पीला रंग का था, जिसके पूरे शरीर पर स्पॉट था, ने उसके घर से एक बकरी को पकड़ जंगल की तरफ ले गया था. गांव के लगभग 9-10 ग्रामीणों ने पारम्परिक हथियार, टार्च व मशाल लेकर तेंदुआ का पीछा किया. गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर पीछा कर रहे ग्रामीणों को देख तेंदुआ बकरी को छोड़ भाग गया. बाद में बकरी की मौत हो गई थी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-high-mast-light-5-in-kasturba-vidyalaya-not-working-for-last-five-months/">चाकुलिया:
कस्तूरबा विद्यालय में हाई मास्ट लाइट 5 पांच माह से खराब तेंदुआ का पीछा करने वाले ग्रामीणों ने वन विभाग के सामने दावा किया कि वे अपनी आंखों से टार्च की रोशनी में तेंदुआ को बकरी को टांगकर ले जाते देखे हैं. हालांकि वन विभाग इस घटना में तेंदुआ न होकर जंगली सूअर होने की संभावना जता रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि अगर वन विभाग तेंदुआ होने की बात से इन्कार करती है तो हम ग्रामीण स्वयं उक्त तेंदुआ को जंगल में फंसरी व तार का जाल लगाकर पकडे़ंगे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-children-played-garba-in-schools/">धनबाद
: स्कूलों में बच्चों ने खेला गरबा पकड़ने के बाद मीडिया के सामने वन विभाग को बुलाकर पूछेंगे कि यह जानवर तेंदुआ है या जंगली सूअर. ग्रामीणों ने बताया कि वे जंगल के सभी जानवरों को अच्छी तरह पहचानते हैं. दूसरी तरफ वन विभाग ने जिन किसानों का फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है उन्हें मुआवजा हेतु फार्म भरकर नुकसान का आंकड़ा के साथ जमा करने को कहा है. गांव के छह किसान वन विभाग में मुआवजा हेतु फार्म जमा करेंगे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment