Search

पश्चिमी सिंहभूम की खबरें : हिट एंड रन कानून के विरोध में चालकों ने रांची-चाईबासा मार्ग किया जाम

  • डेढ़ घंटे बाद थाना प्रभारी ने पहुंचकर जाम हटवाया
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : हिट एंड रन कानून के विरोध में बुधवार को झारखंड ड्राईवर संघ के बैनर तले ट्रक, बस व अन्य वाहन के ड्राईवरों ने चक्रधरपुर के बांझीकुसूम के समीप रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग जाम कर दिया. इस दौरान ड्राईवरों ने हिट एंड रन कानून को काला कानून बताते हुये नारेबाजी भी की.सड़क जाम के कारण दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई.वहीं इसकी सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जामकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जामकर्ता लिखित पत्र देने की मांग को लेकर अड़े हुये थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-bhola-distributed-warm-clothes-among-the-needy/">लातेहार

: भोला ने जरुरतमंदों के बीच गर्म कपड़े बांटे
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/CKP-Hit-And-Run-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसके बाद थाना प्रभारी ने मौके से दो जामकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. इससे थोड़ी देर के लिए मामला बिगड़ गया और जामकर्ता गुस्से में आ गये,साथ ही जामकर्ताओं के परिजन व महिलाएं भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस के प्रति रोष जताया. इसके बाद जामकर्ताओं को जाम हटाने व पुलिस द्वारा दोनों जामकर्ताओं को छोड़े के बाद मामला सुलझा.इस बीच लगभग डेढ़ घंटे तक रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग जाम रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nss-wing-of-womens-university-started-donation-drive-tapish-with-donation-of-clothes/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी के एनएसएस विंग ने वस्त्र दान के साथ शुरू किया डोनेशन ड्राईव ‘तपिश’

यात्रियों को आवाजाही में हुई परेशानी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/CKP-Hit-And-Run-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चक्रधरपुर की बांझीकुसूम के समीप ड्राईवर संघ द्वारा जाम किये जाने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा. रांची से आने वाली बसें चक्रधरपुर के बांझीकुसूम के समीप रुक गई.इसके बाद चाईबासा व अन्य जगहों पर जाने वाले यात्रियों को किराये पर ई-रिक्शा व अन्य सवारी गाड़ी लेकर महंगे किराये देकर जाना पड़ा.वहीं कुछ लोग पैदल ही एक जगह से दूसरे जगह जाते दिखे.वहीं छोटे-बड़े बसों का परिचालन नहीं होने की वजह से यात्री दिनभर परेशान रहें. इसे भी पढ़ें : तेली">https://lagatar.in/divisional-president-of-teli-sahu-samaj-reached-latehar/">तेली

साहू समाज के प्रमंडलीय अध्यक्ष पहुंचे लातेहार, तेली सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की

चक्रधरपुर : बांझीकुसुम में किसानों को उन्नत खेती का दिया प्रशिक्षण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/CKP-Banjhikusum-Kisan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की आसनतलिया पंचायत के बांझीकुसुम गांव में बुधवार को किसानों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रदान संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण के दौरान आंध्र प्रदेश से पहुंचे जीवा प्रोजेक्ट के प्रशिक्षक मो. भासा ने किसानों को उन्नत खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि धान की खेती के बाद किसान अपने खेतों को खाली छोड़ देते हैं,खेती को बहुउपयोगी बनाकर हम तरह-तरह के फसल लगा सकते हैं. उन्होंने बताया कि खाली पड़े खेती के जमीनों पर विभिन्न प्रकार के फसल, सब्जी इत्यादि लगाकर बेहतर आमदनी की जा सकती है, इसके लिए सरकार की ओर से भी हर संभव सहयोग किया जाता है. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-gram-sabha-organized-for-verification-of-abus-residence/">लातेहार:

अबुआ आवास के सत्यापन के लिए ग्रामसभा का आयोजन
उन्होंने किसानों से कहा कि तरह-तरह के रासयनिक पदार्थों को छिड़काव कर खेतों व फसलों को बर्बाद न करें. प्रशिक्षण के दौरान किसानों को खेतों में एक साथ कतारबद्ध तरीके से लगाये जाने वाले बीज के तरीके, खाद का निर्माण करने,फसलों की देखरेख करने संबंधित कई जानकारियां दी गई. इस दौरान किसानों के बीच मूंग, चना, तीसी,सरसो व अन्य सब्जियों व साग के बीच भी नि:शुल्क रुप से बांटे गए. इस मौके पर प्रदान संस्था की अधिकारी थ्रीति दास, एफपीओ के मार्केटिंग मैनेजर सारंगो प्रधान के अलावे महिला-पुरूष किसान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : तेली">https://lagatar.in/divisional-president-of-teli-sahu-samaj-reached-latehar/">तेली

साहू समाज के प्रमंडलीय अध्यक्ष पहुंचे लातेहार, तेली सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की

चाईबासा : पशुओं के लिए तैयार होगा एनिमल डायग्नोस्टिक सेंटर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Animal.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पशुओं की गंभीर बीमारी का इलाज के लिए अब पशुपालकों या आम जनों को भटकना नहीं पड़ेगा. जल्द ही पशुपालन विभाग में एनिमल डायग्नोस्टिक सेंटर आरंभ होगा. इस केंद्र में न केवल पशुओं के रोग का निदान होगा, बल्कि उनकी गंभीर बीमारियों की जांच के लिए लैब अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा सहित अन्य संसाधन भी उपलब्ध रहेंगे. इससे पशुओं के किसी भी प्रकार के रोग का इलाज के लिए किसी को परेशान नहीं होना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nss-wing-of-womens-university-started-donation-drive-tapish-with-donation-of-clothes/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी के एनएसएस विंग ने वस्त्र दान के साथ शुरू किया डोनेशन ड्राईव ‘तपिश’
उल्लेखनीय है कि जिले जिला मुख्यालय मैं एनिमल डायग्नोस्टिक सेंटर बनाने की प्रक्रिया वर्ष 2009 में आरंभ हुई थी और जल्द ही इसके लिए भवन भी तैयार कर लिया गया पर तकनीकी कारणों से यह कार्य रुक गया इस भवन निर्माण के कार्य को कर रहे कार्यकारी एजेंसी ने पैसा भी सरेंडर कर दिया और तब से यह भवन अधूरा पड़ा हुआ है .जिला पशुपालन विभाग अभी से नए सिरे से तैयार करने में लगा हुआ है जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर सुधाकर सिंह मुंडा ने बताया कि यह एक बहुत ही महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhans-news-women-of-bada-kankra-village-engaged-in-self-employment/">कोल्हान

की खबरें : बड़ा कांकड़ा गांव की महिलाएं जुटी स्वरोजगार में
इसमें एक ही छत के नीचे पशुओं के इलाज के साथ-साथ नए ब्रीड को तैयार करने पशुधन विकास का कार्य करने तथा उनके गंभीर बीमारियों के इलाज के करने से संबंधित पशु के डायग्नोस्टिक से संबंधित कार्य भी करने की सुविधा यहां पर की जाएगी.उन्होंने बताया कि इसके लिए विभाग से पत्राचार किया गया है यदि विभाग के द्वारा एनओसी प्राप्त हो जाता है तो इसे जिला मद से तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए विभाग ने अपनी सहमति दी है पर उसके एनओसी का इंतजार है. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/yogendra-tiwari-used-7-mobile-phones-to-avoid-ed-deleted-cctv-and-mobile-data-before-the-raid/">ED

से बचने के लिए 7 मोबाइल यूज करता था योगेंद्र तिवारी, रेड से पहले डिलीट कर दिया CCTV व मोबाइल डाटा

चाईबासा : मलेरिया प्रभावित चुरगी के 52 घरों में किया दवा का छिड़काव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Dava-Chhidkav.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर केंद्र के अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्र सलाई के चुरगी गांव मे जिला मलेरिया पदाधिकारी के साथ मलेरिया विभाग की टीम गई. टीम ने चुरगी गांव का निरीक्षण किया. इस क्रम में गांव के 52 घरों का मलेरियारोधी दवा का छिड़काव किया गया. मलेरिया विभाग द्वारा यह छिड़काव फोकल कीटनाशक स्प्रे किया गया. इस दौरान छिलका दाल के साथ मॉनिटरिंग एवं पर्यवेक्षण हित के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर से निगरानी निरीक्षक एनजीओ सीनी ब्लॉक अधिकारी और फील्ड के अधिकारी, जिला वीबीडी सलाहकार तथा जिला वीबीडी पदाधिकारी ने गांव का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-truck-laden-with-iron-ore-collides-with-a-tree-near-loco-turn-major-accident-averted/">जमशेदपुर

: लोको मोड़ के पास आयरन ओर लदा ट्रक पेड़ से टकराया, बड़ा हादसा टला
साथ ही मलेरिया नियंत्रण के लिए पूर्व में किए गए कार्यों का जायजा भी लिया एवं जन जागरूकता के साथ सघन निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया .उन्होंने बताया कि इस निरीक्षण के क्रम में मरीजों की जांच की गई पर एक भी कोई नया मरीज नहीं मिला है. विभाग की पूरी नजर गांव पर बनी हुई है गांव के लोगों को इसे लेकर जागरूक किया गया है की कोई भी बीमारी होने पर तुरंत ही विभाग को सूचित करने साफ सफाई पर ध्यान देने का सुझाव दिए गए. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/ed-team-is-interrogating-sahibganj-dc-printer-ordered-from-vinod-singhs-house/">साहिबगंज

डीसी से पूछताछ कर रही है ईडी टीम, विनोद सिंह के घर मंगाया प्रिंटर

चाईबासा : सर्किट हाउस चाईबासा सड़क चौक का हुआ नामकरण

  • अब चौक को शहीद पोटो हो के नाम से जाना जाएगा
  • लगाया जाएगा शहीद पोटो हो की प्रतिमा
  • आदिवासी जगहों का संरक्षण के लिए सभी जगह लगाया जाएगा प्रतिमा
Chaibasa (Sukesh kumar) : सेरेंगसिया घाटी युद्ध के नायक वीर शहीद पोटो हो के याद में बुधवार को सर्किट हाउस चाईबासा सड़क चौक का नामकरण वीर शहीद पोटो हो चौक किया गया. इस दौरान वीर शहीद पोटो हो के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया. उपस्थित लोगों के द्वारा उनके संघर्षों को भी याद किया गया. ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ़ सिंहभूम के अलावा पूरे कोल्हान में ऐतिहासिक युद्ध का अगुआ और सेरेंगसिया घाटी युद्ध के नायक वीर शहीद पोटो हो के याद में सर्किट हाउस, चाईबासा चौक का नामकरण वीर शहीद पोटो हो चौक किया गया. इसे भी पढ़ें : तेली">https://lagatar.in/divisional-president-of-teli-sahu-samaj-reached-latehar/">तेली

साहू समाज के प्रमंडलीय अध्यक्ष पहुंचे लातेहार, तेली सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की
इस दौरान समाजसेवी सुरा बिरुली, आदिवासी हो समाज महासभा के केद्रीय कोषाध्यक्ष चैतन्य कुंकल, आदिवासी हो समाज सेवानिवृत संगठन के सचिव चंद्रमोहन बिरुवा, युवा महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इपिल सामड ने बताया सिंहभूम के सेरेंगसिया घाटी में अंग्रेजी फौज के साथ हुए भीषण छापामार युद्ध का नेतृत्व पोटो हो ने किया था. इस युद्ध में ब्रिटिश फौज की करारी हार हुई थी. 26 हो लड़ाके शहीद हुए थे. जबकि ब्रिटिश सेना के एक सूबेदार, एक हवलदार और 13 सिपाही घायल हुए थे. चौक नामकरण के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि आदिवासी समाज के वीर शहीद और महापुरुषो की याद में सभी चौक और संस्थानों का नामकरण किया जाएगा. सभी जगह नामकरण के साथ संबधित का प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी, ताकि सभी जगहों का संरक्षण भी हो सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-truck-laden-with-iron-ore-collides-with-a-tree-near-loco-turn-major-accident-averted/">जमशेदपुर

: लोको मोड़ के पास आयरन ओर लदा ट्रक पेड़ से टकराया, बड़ा हादसा टला
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोल्हान भूमि बचाओ समिति के अध्यक्ष विनोद सवैयाँ, झारखंड पार्टी के रियंस सामड, आदिवासी हो समाज महासभा के पदाधिकारी, आदिवासी हो समाज महासभा सेवा निवृत्त संगठन महासभा के पदाधिकारी, शान्ति सिदू, सोना सुलेमान हांसदा, एलिस बोदरा, शैलेन्द्र हेम्ब्रोम,रामाय पुरती, रामेश्वर सवैयाँ, रामवती सिंकू, तुरी सुंडी, रूद्र कुमार हेम्ब्रोम, कैप्टन बिरुवा, मंगल सिंह कुंटिया सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : MP">https://lagatar.in/mp-shajapur-dm-who-asked-the-status-of-truck-driver-was-punished-removed-from-the-post/">MP

: ट्रक ड्राइवर से औकात पूछने वाले शाजापुर डीएम पर गिरी गाज, पद से हटाया
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp