Search

 
 
 

पाकिस्तान में भूकंप से 11 लोगों के मारे जाने की खबर, 180 से ज्यादा लोग घायल

 
NewDelh/Islamabad : पाकिस्तान में कल रात आये भूकंप से 11 लोगों के मारे जाने की खबर है. जबकि 180 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. इधर पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. खबरों के अनुसार पाकिस्तान के लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, क्वेटा, पेशावर, कोहाट समेत कई शहरों में भूकंप से घरती हिल गयी. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश था, जो पाकिस्तान से 180 किलोमीटर दूर था. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के जुर्म में 180 किलोमीटर की गहराई में था.  भूकंप के झटके भारत, अफगानिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान चीन समेत कई देशों में भी महसूस किये गये. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप को रात 10:17 बजे दर्ज किया गया.

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS)  में इमरजेंसी अलर्ट जारी  

भूकंप के कारण पाकिस्तान के  स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर पटेल ने पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के साथ-साथ सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया. खबर है कि पाकिस्तान में इस भूकंप के बाद 3.7 तीव्रता का आफ्टरशॉक भी महसूस किया गया. कई शहरों में घरों को भी नुकसान पहुंचा है. ऐसे में प्रशासन ने रेस्क्यू् अभियान चलाया है. सरकारी समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान के अनुसार प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है.

उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड में भूकंप से धरती कांप गयी

भारत में उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में भूकंप से धरती कांप गयी. झटके इतनी तेज थे कि लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गये. लोग अपने अपने अपार्टमेंट से निकलकर बाहर आ गये बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चेदहशत में आ गये. कुछ लोग अपने पालतू जानवरों को भी अपने साथ लेकर बाहर भागे. निकले. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही