Search

 
 
 

AICC की बैठक, भविष्य के रोडमैप और संगठनात्मक रणनीतियों पर चर्चा किये जाने की खबर

 
NewDelhi : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता आज बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक नये राष्ट्रीय मुख्यालय इंदिरा भवन में हुई. बैठक AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) मुख्यालय में सुबह 10:30 बजे शुरू हुई. बैठक में कांग्रेस के भविष्य के रोडमैप और संगठनात्मक रणनीतियों पर चर्चा किये जाने की खबर है. राहुल गांधी भी बैठक में मौजूद थे. उनके अलावा सभी कांग्रेस महासचिव और राज्य प्रभारी भी बैठक में मौजूद थे. बैठक में पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया.

बिहार और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का संगठन मजबूत नहीं है

बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं. इसके अलावा  केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव कराये जाने हैं. . बिहार में एनडीए, केरल में एलडीएफ और पश्चिम बंगाल में टीएमसी का शासन है. तीनों राज्यों में से बिहार और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का संगठन मजबूत नहीं है. केरल में कांग्रेस मजबूत है. इन सब मुद्दों पर चर्चा किये जाने की सूचना है. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही