Search

 
 
 

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा Z से बढ़ाकर Z+ किये जाने की खबर

 
NewDelhi : खबर है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने असम के CM हेमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा और बढ़ा दी है. अब उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी. जेड प्लस कैटेगरी में 58 कमांडो तैनात किये जाते हैं. बता दे कि अब तक हेमंत बिस्वा सरमा को जेड कैटेगरी की सुरक्षा केंद्र द्वारा दी गयी थी. सूत्रों के अनुसार असम सीएम की सुरक्षा को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में जेड-श्रेणी के सीआरपीएफ सुरक्षा कवर से बढ़ाकर अखिल भारतीय आधार पर जेड प्लस श्रेणी के सीआरपीएफ सुरक्षा कवर में अपग्रेड किया गया है. अब उन्हें यह सुरक्षा भारत में कहीं भी आने-जाने पर मिलेगी. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-to-hear-petitions-filed-against-electoral-bond-scheme-today/">सुप्रीम

कोर्ट आज इलेक्टोरल बॉन्ड योजना के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगा

आईबी ने हेमंत बिस्वा सरमा पर खतरे का अंदेशा जताया था

सूत्रों के अनुसार हाल ही में खुफिया एजेंसी आईबी ने हेमंत बिस्वा सरमा पर खतरे का अंदेशा जताते हुए गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी थी. इसी के बाद उनकी सुरक्षा को अपग्रेड करने का फैसला हुआ. पिछले माह हेमंत बिस्वा सरमा की हैदराबाद में आयोजित एक रैली में सुरक्षा में भारी चूक सामने आयी थी. एक कार्यकर्ता मंच पर उनके पास तक पहुंच गया था. जान लें कि हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा असम में मदरसों पर की गयी कार्रवाई के बाद गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा की समीक्षा की थी. इन्ही कारणों को देखते हुए अब उन्हें जेड प्लस कैटेगरी का सीआरपीएफ कवर दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : गुजरात-हिमाचल">https://lagatar.in/declaration-of-dates-for-gujarat-himachal-pradesh-elections-is-possible-today-ecs-press-conference-at-3-oclock/">गुजरात-हिमाचल

प्रदेश के विस चुनाव की तारीखों की घोषणा आज संभव, EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस तीन बजे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही