Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल की खबरें : डहरे टुसु परब में चांडिल की झांकी में दिखी राढ़ सभ्यता की संस्कृति

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : जमशेदपुर में रविवार को आयोजित डहरे टुसू परब में कुड़मी समाज चांडिल की टीम भी शामिल हुई. कुड़मी समाज चांडिल के तत्वावधान में चांडिल गोलचक्कर से टीम के सदस्य वीर सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि अर्पित कर रवाना हुए. मौके पर अशोक पुनअरिआर ने कहा कि इस बार चांडिल से निकाली गई झांकियों में आदिकालीन कुड़माली संस्कृति, राढ़ सभ्यता से जुड़े वन्य जीवन शैली एवं कृषि सभ्यता की प्रारंभिक काल को प्रमुखता से दर्शाया गया, जिसकी तैयारी पहले से किया गया था. इसके अलावा टुसू गीतों की प्रस्तुति के साथ हनुमान, बंदर, बाघ,भालू, मोर आदि के साथ छऊ मुखौटे में श्रीकृष्ण, राधा, सखियां, किरात-किरातिन जैसे प्रमुख किरदारों का भी नृत्य प्रस्तुत किया गया. इस बार दो जगहों से झांकियां निकाली गई एक डिमना चौक से साकची आमबागन और दूसरा गम्हरिया सुनील महतो समाधी स्थल से साकची आमबागन तक. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-no-electricity-in-the-village-for-four-years-childrens-swing-made-of-wire/">लातेहार

: चार सालों से गांव में बिजली नहीं, तार बना बच्चों का झूला
गौरतलब है कि जमशेदपुर स्थित साकची आमबागान में पिछले साल की भांति रविवार को डहरे टुसु परब का आयोजन किया गया. इस अवसर पर झारखंड, बंगाल, ओडिशा आदि जगहों से बड़ी संख्या में टुसू प्रेमी शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुड़मी समाज के सरायकेला जिला प्रभारी प्रभात कुमार महतो की अध्यक्षता में चांडिल से लोगों को रवाना किया गया. कार्यक्रम में गुणधाम मुतरुआर, क्रिशिका प्रियगुणा, सभापति बांसरिआर, प्रियरंजन बांसरिआर, आमीन महतो, राकेश महतो, कोकिल महतो, रहिन महतो, मदन, चित्तरंजन, प्रितम, गुरुपद, राजकुमार , सुनील, रवीन्द्र, रिझु आदि मुख्य रूप से शामिल थे. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-dead-body-found-on-the-railway-track-near-jarangdih-railway-station/">बेरमो

 : जारंगडीह रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला शव

चांडिल : पैदल अयोध्या जा रहे राम भक्त का बजरंग दल ने किया स्वागत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chandil-Padyatra.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : भक्ति भी बड़ी चीज होती है. लोग अपने आराध्यदेव के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी से बड़ी कीमत भी चुकाने से पीछे नहीं हटते हैं. वो कीमत चाहे आर्थिक हो या शारीरिक मेहनत का. प्रभु श्रीराम का एक ऐसा ही भक्त हैं ओडिशा के धीरंजन कुमार विश्वकर्मा. अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भव्य समारोह में शामिल होने के लिए वैसे तो समूचा देश उत्सुक हैं. सभी अपने प्रिय भगवान के दर्शन-पूजन को लेकर ललायित है. वहीं जिन्होंने प्रभु के दर्शन-पूजन की ठान ली है, वे कहां पीछे हटने वाले हैं. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-jbkss-busy-preparing-for-assembly-elections/">कोडरमा

: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा जेबीकेएसएस

अयोध्या के लिए निकले पैदल

प्रभु श्रीराम का ऐसा ही एक भक्त है ओडिशा के भुवनेश्वर जिले के खंडगिरी निवासी धीरंजन कुमार विश्वकर्मा. अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समाराेह में शामिल होने के लिए वे पैदल ही निकल गए है. रविवार को अहले सुबह पैदल चलकर चांडिल प्रखंड के चावलीबासा पहुंचने पर धीरंजन कुमार विश्वकर्मा का बजरंग दल के प्रखंड संयोजक नयन सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया. पैदल अयोध्या जा रहे धीरंजन कुमार विश्वकर्मा का पैर धोने के बाद उन्हें भगवा गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया गया. उन्हें जलपान कराया गया और अयोध्या के लिए विदा किया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि प्रभु के दर्शन-पूजन करने के लिए वे पैदल ही अयोध्या के लिए निकले है. प्रभु अगर दर्शन देना चाहते हैं तो निश्चित तौर पर अयोध्या पहुंचेंगे. स्वागत करने वालाें में मनोज दास, दिवाकर महतो, सुधाकर महतो, अधीन महतो आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-approval-for-payment-rs-2-lakh-compensation-to-dependents-deceased-in-a-road-accident/">रांची

: सड़क हादसे में मृतक के आश्रित को 2 लाख मुआवजा भुगतान की मिली स्वीकृति

चांडिल : आबुआ आवास योजना 18 तक कर सकते हैं दावा या आपत्ति

Chandil (Dilip Kumar) : आबुआ आवास से संबंधित लाभुक को किसी भी प्रकार का दावा, आपत्ति व निराकरण के लिए 18 जनवरी तक का समय दिया गया है. इस संबंध में कुकड़ू के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पत्र जारी किया है. जारी पत्र में कहा गया है कि ग्रामीण विकास विभाग सचिव के द्वारा जारी किए गए पत्र के आलोक में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में आबुआ आवास योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का ग्राम सभा द्वारा पारित सूची का प्रकाशन और प्रकाशित सूची के विरूद्ध दावा, आपत्ति व निराकरण के लिए 18 जनवरी तक आवेदन दिया जा सकता है. प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार गोप ने कहा कि किसी भी लाभुक को अगर किसी प्रकार का दावा या आपत्ति करना हो तो वे 18 जनवरी तक प्रखंड कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं.

दो दिन खुलेगा पोर्टल

आबुआ आवास योजना में छुटे हुए लाभुकोें के लिए दो दिन पोर्टल को खोला जाएगा. दो दिनों के अंदर योग्य लाभुकों के द्वारा सौंपे गए आवेदनों को ऑनलाइन प्रविष्टि करना हाेगा. इसके लिए सरकार की ओर से पत्र जारी किया गया है. जारी पत्र में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने कहा है कि लाभुकों के द्वारा समर्पित छुटे हुए आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि के लिए आठ और नौ जनवरी को अंतिम बार पोर्टल खोला जाएगा. इसके बाद भी अगर किसी लाभुक के द्वारा सौंपे गए आवेदन की प्रविष्टि लॉनलाइन नहीं होता है, तो संबंधित दोषी पर नियमानुसार कार्रवाई भी हो सकती है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही