Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूक्रेन में शांति की बात करने आये रूसी अरबपति पर केमिकल अटैक की खबर

Advertisement
Advertisement
Kiev : रूस और यूक्रेन के बीच जंग के बीच रोमन अब्रामोविच समेत तीन शांति वार्ताकारों को जहर दिये जाने की सूचना है. कहा जा रहा है कि यूक्रेन में केमिकल अटैक का दौर शुरू हो चुका है. जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध यूरोपीय फुटबॉल क्लिब चेल्सीच एफसी के मालिक रूसी नागरिक रोमन अब्रामोविच मार्च की शुरुआत में यूक्रेन के शांति वार्ताकारों के साथ राजधानी कीव में बैठक करने आये थे. वॉल स्ट्रीकट जनरल की रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान उन पर और यूक्रेनी वार्ताकारोंपर पॉयजन अटैक हुआ. सूत्रों के अनुसार अब्रामोविच समेत तीन लोगों में अजीब से लक्षण दिखे, जिनमें शरीर में दर्द, लाल आंखें और चेहरों और हाथ की स्किन का छूटना शामिल है. इसे भी पढ़ें : राजस्थान">https://lagatar.in/rajasthan-sariska-tiger-reserve-in-the-grip-of-wildfire-extinguishing-the-fire-army-helicopters-called/">राजस्थान

  : सरिस्का बाघ अभ्यारण दावानल की चपेट में, आग बुझाने सेना के हेलिकॉप्टर्स बुलाये गये

रूसी कट्टरपंथियों पर केमिकल हमले का आरोप

रिपोर्ट के अनुसार 3 मार्च को रोमन अब्रामोविच समेत तीन शांति वार्ताकारों को बैठक के बाद जहर दिया गया. रोमन अब्रामोविच रूस और यूक्रेन की जंग में पीसमेकर के रूप में काम कर रहे थे. बैठक में अब्रामोविच के अलावा एक अन्यव रूसी बिजनेसमैन और यूक्रेन के सांसद उमेरोव शामिल हुए थे. रात 10 बजे तक चली बातचीत के बाद इन तीनों लोगों पर केमिकल अटेक होने के लक्षण महसूस किये. वॉल स्ट्रीपट जनरल ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि बैठक में शामिल तीनों लोगों ने मॉस्कोे में बैठे कट्टरपंथियों पर केमिकल हमला करने का आरोप लगाया है. कहा जा रहा है कि कट्टरपंथी नहीं चाहते कि जंग खत्मे हो, इसलिए वे शांति वार्ता को पूरी तरह से नाकाम बनाना चाहते हैं. इसे भी पढ़ें : एलन">https://lagatar.in/elon-musk-again-corona-positive-said-by-tweeting-virus-constantly-changing-color/">एलन

मस्क को फिर हुआ कोरोना, ट्वीट कर कहा- लगातार रंग बदल रहा वायरस

आज तुर्की में यूक्रेन और रूस के बीच होगी बातचीत

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने कहा है कि वह मंगलवार को होने वाली बातचीत से पहले यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे. एर्दोआन ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद टेलीविजन पर कहा कि वह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर अलग-अलग बात कर रहे हैं और दोनों नेताओं के साथ बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है. रूस और यूक्रेन के वार्ताकार आज मंगलवार को इस्तांबुल में शुरू हो रही दो दिवसीय बातचीत में शामिल होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही