Search

 
 
 

बॉर्डर पर बाड़ लगवा रहे बीएसएफ जवानों पर फायरिंग की खबर, भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी रेंजर्स को करारा जवाब दिया

 
NewDelhi : पाकिस्तानी रेंजर्स ने आज सीजफायर का उल्लंघन करते हुए बॉर्डर पर बाड़ लगवा रहे BSF के जवानों पर फायरिंग की. पाकिस्तानी हरकत की भारतीय जवानों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिये जाने की खबर है. बीएसएफ के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने अरनिया सेक्टर में बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर गोलियां चलाय़ी. हालांकि, इसमें कोई भी जख्मी नहीं हुआ. भारतीय सुरक्षाबलों ने भी जवाब में फायरिंग की. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/bangladeshi-pm-sheikh-hasinas-reception-at-rashtrapati-bhavan-said-india-is-our-friend/">राष्ट्रपति

भवन में बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना का रिसेप्शन, कहा,भारत हमारा मित्र है, यहां आना हमेशा ही सुखद

पाकिस्तानी रेंजर्स बाड़ लगाने का विरोध कर रहे थे

बीएसएफ ने बताया कि भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर पाकिस्तान के रेंजर्स ने फायरिंग की. पाकिस्तानी रेंजर्स बॉर्डर पर भारत द्वारा बाड़ लगवाये जाने के काम का विरोध कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने हमारे जवानों पर फायरिंग कर दी. हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें :  अमित">https://lagatar.in/amit-shah-said-never-promised-to-make-uddhav-cm-it-is-necessary-to-teach-a-lesson-to-fraudsters/">अमित

शाह ने कहा, उद्धव को कभी CM बनाने का वादा नहीं किया, धोखेबाजों को सबक सिखाना जरूरी

एक सप्ताह पहले पकड़ाया था घुसपैठिया

बता दें कि हाल ही में 27 अगस्त को बीएसएफ ने बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया था. अधिकारियों ने बताया था कि बीएसएफ के जवानों ने सियालकोट निवासी मोहम्मद शबद (45) की घुसपैठ को उस समय देखा, जब वह सीमा पार से अरनिया सेक्टर में घुसने की कोशिश कर रहा था. अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने चेतावनी देने के लिए गोलियां भी चलाईं. जिसके बाद उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही