Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा की खबरें- देशी शराब धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई और लाभुकों के बीच परिसंपति का वितरण

Garhwa: जिले के रंका थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव अनहर और आमाटांड नागारी में पुलिस ने अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की. इस दौरान 2 क्विंटल जावा महुआ को नष्ट किया गया. रंका पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. इस दौरान महुआ शराब बनाने वाले दो घरों में छापेमारी की गई, और दो क्विंटल जावा महुआ जब्त कर बर्बाद किया गया. वहीं इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस कार्रवाई की जानकारी रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने दी. दूसरी खबर [caption id="attachment_522389" align="aligncenter" width="593"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/1-10.jpg"

alt="" width="593" height="354" /> जरूरतमंदों के बीच जरूरी सामान का वितरण[/caption]

जरूरतमंदों के बीच जरूरी सामान का वितरण

Garhwa: जिले के बरगढ़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत टेहरी के कुलही में कैंप आयोजित कर जन कल्याण केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में विभिन्न लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इस दौरान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई. वहीं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों के वितरण भी किया गया. मनरेगा के तहत 20 लोगों को जॉब कार्ड वितरित किया गया और 10 योजनाएं स्वीकृत की गईं. समाज कल्याण के तहत सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना के लिए एक आवेदन प्राप्त किया गया. 15वें वित्त के तहत ग्राम हेसातु में चबूतरा निर्माण को योजना स्वीकृति दी गई. खाद्य आपूर्ति विभाग के तहत नए राशन कार्ड के लिए 02 आवेदन एवं कार्ड में सदस्य जोड़ने के लिए 05 आवेदन प्राप्त किये गए. साथ ही पीएच से अंत्योदय कार्ड में परिवर्तन के लिए 07 आवेदन प्राप्त हुए. कुल 85 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच किया गया एवं दवा वितरित की गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही