Search

गढ़वा की खबरें- रंका के आलोक ने बढ़ाया मान और वृद्ध का शव बरामद

नवीन तकनीक से कृषि, शिक्षा और इलेक्ट्रिक वाहनों की जरूरतों पर डाला प्रकाश

Garhwa: रंका अनुमंडल मुख्यालय निवासी आलोक कुमार चौधरी ने जी-20 के तहत आयोजित वाई 20 कार्यक्रम में प्रतिनिधियों को संबोधित किया. कार्यक्रम जी- 20 के तहत युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेतृत्व में कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर में 14 से 15 अप्रैल आयोजित किया गया था. यहां झारखंड से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त आलोक कुमार चौधरी, एक स्पीकर के रूप में आमंत्रित किए गए थे. इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में आलोक द्वारा डिजाइनर डेसरप्टिव टेक्नोलॉजी विषय पर व्याख्यान दिया गया और अपने कार्यानुभव के बारे में बताया. अपने व्याख्यान में उन्होंने जी 20 देशों के किसानों की आय दुगुनी करने, शिक्षा का स्तर ऊंचा करने समेत कई मुद्दों पर अपने विचार रखे. --------

गढ़वाः वृद्ध का शव बरामद

Garhwa: पुलिस ने रविवार को सोनपुरवा बाईपास स्थित पीपल के पेड़ के पास से वृद्ध का शव बरामद किया है. मृतक गढ़वा शहर के ऊंचरी मोहल्ला में रहकर इधर-उधर भीख मांग कर अपना जीवन यापन कर रहा था. बताया गया कि मृतक का नाम इश्हाक चूड़ी फरोश है. वह पलामू जिले के रहने वाला था. जानकारी के अनुसार मृतक कहीं से भिक्षाटन करके धूप में लौट के आया था. इसके बाद वह आराम करने के लिए बाईपास स्थित श्मशान घाट के सामने पीपल के पेड़ के पास बैठा था. इसी दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp