गढ़वाः साइकिल की सवारी करने से स्वस्थ्य होता है शरीर : डॉ अवधेश
Garhwa : विश्व साइकिल दिवस पर शनिवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने साइकिल रैली निकाली. इसकी शुरुआत सदर अस्पताल से हुई. मौके पर उपस्थित सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अवधेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि साइकिल की सवारी से हमारा शरीर स्वस्थ्य होता है. हमें साइकिलिंग करनी चाहिए. साइकिल रैली सदर अस्पताल से निकल कर शहर के मेन रोड से गढ़वा प्रखंड कार्यालय होते हुए समाहरणालय तक पहुंचा. वहां से पुन: सदर अस्पताल पहुंचकर साइकिल रैली का समापन किया गया. मौके पर डॉ वीरेंद्र कुमार, डीडीएम सुजीत कुमार मुंडा, हास्पिटल मैनेजर सच्चिदानंद पांडेय, वीमलेश कुमार, सुबोध कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे. ------------ 4 जून से 11 जून तक ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल शिविर का होगा आयोजन
Garhwa: झारखंड वॉलीबॉल संघ के निर्देशानुसार गढ़वा जिला वॉलीबॉल संघ ने 4 जून से 11 जून तक ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया है. इसकी तैयारी हेतु आज संघ की बैठक हुई. इस बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिदिन 6:00 बजे सुबह से 8:00 बजे सुबह तक शिविर लगाया जाएगा.अभी तक कुल 20 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन करा प्रशिक्षक कुलदीप गौंड मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका में रहेंगे. इनके सहयोगी की भूमिका में वॉलीबॉल के वरिष्ट खिलाड़ी अंशु दुबे, समर रजा और विशाल पांडे उपस्थित रहेंगे. wpse_comments_template]
Leave a Comment