Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा की खबरें- वज्रपात से युवती की मौत और जहर खाकर युवक ने दी जान

Advertisement
Advertisement
Garhwa: गढ़वा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में वज्रपात से खैरूलवारा खान की पुत्री शमीमा खातून की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शमीमा घर में काम कर रही थी उसी दौरान हल्की बारिश के बीच वज्रपात हो गई. जिसमें शमीमा बेहोश हो गई. गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था तभी उसकी मौत हो गई. --------- दूसरी खबर

जहर खाकर युवक ने दी जान

Garhwa: बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के बंशीधर नगर गांव निवासी राधेश्याम राम के पुत्र सूरज कुमार ने कीटनाशक खाकर जान दे दी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सूरज की पत्नी मायके गई हुई थी. फोन पर ही दोनों के बीच कहासुनी हुई. जिसके बाद सूरज ने कीटनाशक खा लिया. इसके बाद उसे बंशीधर नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इसके बाद उसकी मौत हो गई. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही