Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला अनुमंडल की खबरें : जेके शैक्षणिक संस्थान में मनाया गया शारदीय नवरात्रि उत्सव

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : यामिनी कांत बीएड कॉलेज के ज्ञान विहार भवन में यामिनी कांत बीएड कॉलेज तथा जामिनी कल्याणी डिग्री एवं बीएड कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को शारदीय नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सभी विभाग से विद्यार्थी शामिल हुए. सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के अतिरिक्त विद्यार्थियों ने मनमोहक रंगोली भी बनाई और इस शारदीय उत्सव पर मनमोहक झांकी प्रस्तुत की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-10-patients-selected-in-congenital-cleft-lip-palate-testing-camp-operation-on-21st-november/">जमशेदपुर

: जन्मजात कटे होठ व तालु जांच शिविर में 10 रोगी चयनित, ऑपरेशन 21 नवंबर को
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग एवं आर्ट एंड कल्चर द्वारा किया गया. कार्यक्रम का संचालन जेके बीएड कॉलेज के छात्र राजीव एवं जीकेएम कॉलेज की छात्रा सोनाली भगत ने किया. धन्यवाद ज्ञापन प्रो. स्यामोली दत्ता ने किया. इस अवसर पर डॉ. आशा वर्मा, डॉ मौसमी महतो, डॉ पूनम कर्ण, प्रो. सुशांति, तारा महतो, कविता धारा, बसन्त पंडित, विवेक कुइला, दुली, अनु मिश्रा, स्वाति गुप्ता, विनीता टुडू सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

बहरागोड़ा : विधायक ने ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिटन का किया शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Bahragora-MLA-Shilanyas.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रोगों से संबंधित जांच के लिए पीएम निधि से सीएचसी में ब्लॉक पब्लिक हैल्थ यूनिट (लेबेबोरेटरी) निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक समीर कुमार मोहंती ने नारियल फोड़कर किया. इस अवसर पर विधायक ने कहा स्वास्थ्य संबंधित जांचों के लिए मरीज को बाहर जाकर जांच करना पड़ रहा था. इसे भी पढ़ें : BPSC">https://lagatar.in/bpsc-bihar-teacher-recruitment-exam-hindi-result-released-525-candidates-successful/">BPSC

: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा हिंदी का रिजल्ट जारी, 525 अभ्यर्थी सफल
इसमें समय तथा अधिक अर्थ की हानि हो रही थी. इसको देखते हुए मरीजों की मांग आज पूरा किया गया.सीएचसी की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उत्पल मुर्मू ने विधायक के नेक कार्य के लिए आभार प्रकट किया. इस मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, नव कुंवर, खितिश मुंडा, रासबिहारी साव, मदन मन्ना, मुन्ना होता, सौमित्र ओझा, समीर दास, सुमित माईती, बलराम पातर, सीएचसी प्रभारी उत्तम मुर्मू, जादूपति राणा, मिथुन कर, जितेंद्र सीट, राजू हांसदा, राम मुर्मू,चंदन सीट उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-10-patients-selected-in-congenital-cleft-lip-palate-testing-camp-operation-on-21st-november/">जमशेदपुर

: जन्मजात कटे होठ व तालु जांच शिविर में 10 रोगी चयनित, ऑपरेशन 21 नवंबर को

बाल विवाह की रोकथाम के लिए सहिया व सेविकाओं ने ली शपथ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Bahragora-Sevika.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खांडामौदा पंचायत भवन परिसर में मुखिया पंचानन मुंडा के अध्यक्षता पर पंचायत क्षेत्र के सहियाओं ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ली. इस शपथ ग्रहण में बताया गया कि कम उम्र की शादी एक सामाजिक बुराई और कानूनी अपराध है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-2-news-including-effigy-of-ravana-burnt-in-grizzly-school/">कोडरमा

: ग्रिजली विद्यालय में फूंका गया रावण का पुतला समेत 2 खबरें
वहीं इस अवसर पर मुखिया मुंडा ने बताया बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानूनी अपराध है. इसकी रोकथाम के लिए सभी को आगे आने की आवश्यकता है. साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत अभियान हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बाल विवाह के कारण सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि कई पीढ़ियों का जीवन बर्बाद होता है. इस मौके पर पंचायत क्षेत्र के सभी सहिया व सेविका उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : BPSC">https://lagatar.in/bpsc-bihar-teacher-recruitment-exam-hindi-result-released-525-candidates-successful/">BPSC

: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा हिंदी का रिजल्ट जारी, 525 अभ्यर्थी सफल

चाकुलिया : बीएलबीसी की बैठक में केसीसी पर चर्चा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Chakulia-Baithak.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को बीएलबीसी की बैठक प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एलडीएम संतोष कुमार और प्रखंड के सभी बैंकों के प्रबंधक उपस्थित थे. बैठक में केसीसी पर विशेष रूप से चर्चा हुई. बैठक में एलडीएम संतोष कुमार ने कहा कि केसीसी सभी किसानों को देना है. अगर कोई किसान केसीसी लेने में इच्छुक नहीं है तो उनसे आवेदन लिखवा लें कि वह केसीसी लेने को इच्छित नहीं है. उन्होंने हर मंगलवार को हर बैंक में केसीसी का विशेष कार्य करने और अधिक से अधिक किसानों को केसीसी उपलव्ध उपलब्ध कराने की बात कही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-10-patients-selected-in-congenital-cleft-lip-palate-testing-camp-operation-on-21st-november/">जमशेदपुर

: जन्मजात कटे होठ व तालु जांच शिविर में 10 रोगी चयनित, ऑपरेशन 21 नवंबर को
बैठक में पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने हर पंचायत में बैंक का बीसी या बैंक ब्रांच खोलने की मांग की, ताकि पंचायत स्तर पर लोगों को ज्यादा से ज्यादा बैंक से मिलने वाली योजना का लाभ मिल सके. जेएसएलपीएस की सुमी मांडी ने कहा कि बरडीकानपुर बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच में 135 खाता खोला गया था. जिनमें 19 चालू हैं. शेष खाता तकनिकी कारणों से चालू नहीं हो पाये हैं. उन्होंने इन खातों को जल्द से जल्द चालू करवाने की मांग की. बैठक में प्रमुख धनंजय करुणामय, प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार, मुखिया साहेबराम मांडी, मोहन सोरेन, जादू नाथ हेम्ब्रम, पंसस प्रतिनिधि कौशिक महतो, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवानंद घाटवारी समेत सभी पंचायत के पंचायत सचिव शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही