Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह की खबरें- नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा और सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Advertisement
Advertisement

घर में बन रही थी नकली शराब, पुलिस ने किया खुलासा                                                               

Giridih: जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री खुलासा किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त गांव के भीम साव नामक व्यक्ति के घर में अवैध रूप से शराब का निर्माण की जा रहा है और बोतलों में पैक कर बिक्री की जानी है. इसी सूचना के आधार पर बिरनी पुलिस ने यह कार्रवाई की है. बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह मनिहारी गांव में छापेमारी की. इसी दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब और ब्रांडेड कंपनी के रैपर, ढक्कन, खाली बोतल और केमिकल बरामद किया है. बताया गया कि पुलिस के पहुंचने के पहले ही भीम साव मौके से फरार हो गया. वहीं पुलिस ने मौके से अवैध शराब, शराब के निर्माण और पैकिंग में प्रयुक्त सामान और एक कार जब्त किया है. वहीं फरार व्यक्ति के विरूद्ध कांड संख्या दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. --------

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत

Ganwa (Giridih): गावां थाना क्षेत्र के मंझने में बुधवार की शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइकसवार ने टक्कर मार दी. घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका इलाज के दौरान गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई. बताया जाता है कि मंझने के नावाडीह निवासी 40 वर्षीय सुरेश यादव पिता बंधु यादव अपनी बाइक से बिरने से घर लौट रहे थे. इसी दरम्यान मंझने गांव से कुछ दूरी पहले सड़क किनारे खड़े ट्रक को बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. घटना में बाइक सवार युवक सुरेश यादव के सिर में गंभीर चोटें लगी हैं. घटना के तुरंत बाद वहां पेट्रोलिंग में निकली गावां थाना के एसआई राहुल चौबे पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और घायल को लेकर गावां अस्पताल पहुंचा. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक काजिम खान ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया. इसके बाद घायल को गिरिडीह ले जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की जा रही थी, इसी दौरान घायल ने दम तोड़ दिया. बता दें कि गावां में सरकारी एम्बुलेंस खराब रहने से पिछले दो माह से 108 की सेवा लोगों को नहीं मिल रही है. आज भी समय पर एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं होने से सड़क दुर्घटना में घायल की मौत हो गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही