Search

 
 
 

हुसैनाबाद की खबरें- लोजपा प्रखंड अध्यक्ष का निधन और सर्पदंश से व्यक्ति की मौत

 

लोजपा प्रखंड अध्यक्ष के निधन पर शोक की लहर

Husainabad (Palamu):  लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अजय पासवान का आकस्मिक निधन हो गया. वे 36 साल के थे. आजीविका चलाने के लिए वे ऑटो चलाया करते थे. इसी दौरान एक सवारी को छोड़ने जपला स्टेशन गए थे. वापस लौटने के क्रम में पेशाब लगने पर वे सड़क से दूर गए. इसी दौरान वहीं गिर गए. स्थानीय लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे. यहां चिकित्सक ने उन्हें मत घोषित कर दिया.

इन्होंने जताया शोक

इस घटना पर देवरी कला ग्राम पंचायत समिती सदस्य अजीत सिंह, उतरी जिला परिषद सदस्य राजू मेहता उर्फ एसपी मेहता, देवरी कला ग्रामपंचायत के मुखिया मनोज  भारती,  डॉ कर्नल संजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष शशि कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामेश्वर राम उर्फ छठन पासवान ,चौहरमल कल्याण समिति सक्रिय सदस्य अनुरुद्ध पासवान देवरी कलां के वार्ड सदस्य 02 की सदस्य निर्मला देवी, समाजसेवी मुन्ना कुमार देव, लोजपा के मोहम्मद डबली, लोजपा के नसीम खान, अधिवक्ता श्याम नारायण पासवान, मुद्रिका राम, आजाद पासवान गहरा दुख व्यक्त व्यक्त किया, लोजपा के पलामू  जिला अध्यक्ष बिक्रमा  सिंह ने कहा कि  अजय कुमार पासवान के आकस्मिक निधन होने से लोजपा पार्टी की काफी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई करना कठिन कार्य है. ------------- [caption id="attachment_737441" align="aligncenter" width="890"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/SSSS.jpg"

alt="" width="890" height="593" /> तस्वीर- सर्पदंश से व्यक्ति की मौत[/caption]

सर्पदंश से व्यक्ति की मौत

Husainabad: हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत बेलबीघा पंचायत के लमार गांव में एक व्यक्ति की मौत सर्पदंश से हो गई. बताया जा रहा है कि लमार गांव निवासी 40 वर्षीय अर्जुन पासवान रात्रि में सो रहे थे. सुबह होने पर बिस्तर पर ही सांप ने डंस लिया. जिसके बाद गंभीर अवस्था में परिजनों ने उसे हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से इलाज के बाद सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया.  मेदिनीनगर पहुंचते ही व्यक्ति की मौत हो गई. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही