Search

कोडरमा की खबरें- अवैध बालू उठाव के खिलाफ ग्रामीण हुए गोलबंद, झुंड से बिछड़े हाथी का उत्पात

अवैध बालू उठाव के खिलाफ ग्रामीण हुए गोलबंद

Koderma: जयनगर प्रखंड में अवैध रूप से बालू के उत्खनन एवं परिवहन के रोकथाम के लिए अंचलाधिकारी ओमप्रकाश बडाईक एवं थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा के द्वारा आए दिन छापेमारी की जाती है. कई ट्रैक्टर को पकड़कर थाना लाकर उत्खनन विभाग को सौंपा गया. इसके बावजूद भी कारोबारियों का मनोबल बढ़ रहा है. शुक्रवार की सुबह तमाय पंचायत के तमाय बालू घाट एवं धरैडीह बालू घाट पर दर्जनों ट्रैक्टर के द्वारा बालू का उठाव किया जा रहा था. जिसके खिलाफ गांव के लोग एकजुट होकर विरोध किए. नदी घाट पर स्थानीय पंचायत के पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हो-हल्ला किया. लक्ष्मण यादव ने बताया कि नदी के बालू के अवैध उठाव से जल स्तर गिरता जा रहा है. नदियों का स्वरूप बिगड़ गया. एक एक बूंद पानी के लिए पशु, पक्षी, जानवर तरस रहे हैं और बालू माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से बालू का उठाव जारी है, जिसके कारण सरकार के राजस्व में काफी कमी हो रही है. पूछे जाने पर अंचलाधिकारी ओम प्रकाश बड़ाईक ने कहा कि जयनगर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, एवं आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा. छापेमारी अभियान के दौरान अवैध रूप से परिवहन करते हुए बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़कर कार्यवाही हेतु उत्खनन विभाग को सौंपा गया है. उन्होंने कहा कि अवैध रूप से परिवहन करते हुए बालू लदा ट्रैक्टर पकड़े जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उसका ट्रैक्टर जब्त कर लिए जाएंगे. जयनगर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि जयनगर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में अवैध परिवहन एवं उत्खनन बालू के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाते रहेंगे. ---------------

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/2-17-600x314.jpg"

alt="" width="600" height="314" />

कोडरमाः झुंड से बिछड़े हाथी ने फसल नष्ट किया, लोगों में दहशत

Koderma: मरकच्चो बेरहवा जंगल से अपने झुंड से भटक कर एक हाथी कुछ दिनों पूर्व सतगावां की ओर जाने के बाद पुनः जंगल के रास्ते वापस लौटने के क्रम में धरगांव पंचायत के वनपोक में 1 एकड़ खेत में लगr फसल को नष्ट कर दिया. वहीं देर रात लगभग 12 बजे नवलशाही के अफजल खान की बाउंड्री वॉल को तोड़कर खेत में लगे केले के पेड़ को पूरी तरह नष्ट कर दिया. साबरा खातून की जमीन पर लगे आम बागवानी को भी नष्ट कर दिया. साथ ही जमडीहा स्थित मधुसुधन दास के आम का पेड़ तोड़कर दिया. इसके बाद चमारों क्रेशर मंडी स्थित मनोज मोदी की राशन दुकान पहुंचकर दुकान में रखे लगभग 2 क्विंटल चावल, 20 केजी दाल और आलू प्याज को चट कर पूर्णानगर के रास्ते विचरिया की ओर निकल गया. ग्रामीणों के द्वारा हाथी को बिचरिया के पड़रिया में दोपहर को देखा गया था.  बाद में हाथी जंगल की ओर निकल गया. इससे ग्रामीणों मे दहशत का माहौल है, हाथी के रात में नजदीक के क्षेत्रों में आने की संभावना है. इधर, वन विभाग की टीम ने लोगों से हाथी के नजदीक नहीं जाने की अपील की है, और हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर भेजने का प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें- घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-sacrificed-everything-to-protect-the-interests-of-tribal-society-lakhan-mardi/">घाटशिला

: आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया – लखन मार्डी
[wpse_comments_template]                  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//