Search

कोल्हान की खबरें : रोवाम साप्ताहिक हाट-बाजार में अब बाहरी व्यापारियों को देना होगा मसूल

  • बाजार समिति के कडे़ निर्देशों का करना होगा पालन
Kiriburu (Shailesh Singh) : रोवाम में गुरुवार को लगने वाली साप्ताहिक हाट में आने वाले बाहरी व्यापारियों को अब मसूल देना होगा. रोवाम साप्ताहिक हाट का सफल व व्यवस्थित संचालन हेतु रोवाम के मुंडा बुधराम सिद्धू की अध्यक्षता में बाजार समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया. नव गठित बाजार समिति रोवाम के अध्यक्ष सह मुखिया सुखराम उर्फ राजू सांडिल, उपाध्यक्ष जगदीश कोडा़, सचिव मुंडा बुधराम सिद्धू, उप सचिव राजू गोप एवं संयोजक हुरदुब चाकिया को बनाया गया. इसे भी पढ़ें : साइबर">https://lagatar.in/pratibimba-portal-is-proving-to-be-an-effective-weapon-against-cyber-criminals-468-arrested/">साइबर

अपराधियों के खिलाफ कारगर हथियार साबित हो रहा है ‘प्रतिबिंब’ पोर्टल, 468 गिरफ्तार
अध्यक्ष राजू सांडिल ने बताया कि रोवाम में लगने वाली सप्ताहिक हाट-बाजार में बाहरी व्यापारी अव्यवस्था का माहौल बना दिये थे. इस बाजार में दूर-दराज के गांवों से अपने वनोत्पाद, बकरा-बकरी, मुर्गा-मुर्गी, वनोत्पाद आदि लाकर बेचने वाले ग्रामीणों को बाजार पहुंचने से 2-4 किलो मीटर पहले हीं रास्ते में रोक उनसे औने-पौने दामों में समान खरीद लेते थे. ऐसी स्थिति में अफरा-तफरी का माहौल के साथ-साथ लोगों के बीच आपसी विद्वेष बढ़ रहा था. अब कोई भी व्यापारी बाजार के बाहर जाकर ग्रामीणों से कोइ समान नहीं खरीदेगा. अगर ऐसा करते पकडा़ जाता है तो उसके खिलाफ 5 हजार रूपये का दंड लगाया जायेगा. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-two-autos-loaded-with-stolen-iron-seized-two-thieves-arrested-and-sent-to-jail/">पलामू

: चोरी के लोहा लदे दो ऑटो जब्त, दो चोरों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
इसके अलावे बाजार से बकरा-बकरी खरीदने वाले व्यापारी को बतौर मसूल 300 रूपये, मुर्गा-मुर्गी पर 20 रूपये, चावल, कपडा़, चप्पल आदि दुकानदारों को 50 रूपये, छोटे दुकानदारों को 10 रुपये मसूल बाजार समिति को देना होगा. मसूल के पैसे से बाजार का साफ-सफाई, अन्य विकास के अलावे गांव का विकास किया जायेगा. इस नियम को सभी दुकानदारों व सामान बेचने वाले लोगों को पालन करना होगा. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-shri-lakshmi-narayan-mahayagya-and-shrimad-bhagwat-katha-from-25th-january/">लातेहार

: श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ व श्रीमद भागवत कथा 25 जनवरी से

किरीबुरु : बहदा के 55 ग्रामीणों को मेघाहातुबुरु प्रबंधन ने बांटे कंबल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Bahada-Kambal.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन द्वारा सीजीएम आर पी सेलबम के मार्गदर्शन व नेतृत्व में नक्सल प्रभावित सारंडा के सुदूरवर्ती बहदा गाँव में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर गांव के 55 वृद्ध व जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. यह कंबल वितरण पहले मेघाहातुबुरु स्थित सीजीएम कार्यालय में सीजीएम आर पी सेलबम और महाप्रबंधक एस के सिंह आदि द्वारा प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें : साइबर">https://lagatar.in/pratibimba-portal-is-proving-to-be-an-effective-weapon-against-cyber-criminals-468-arrested/">साइबर

अपराधियों के खिलाफ कारगर हथियार साबित हो रहा है ‘प्रतिबिंब’ पोर्टल, 468 गिरफ्तार
तत्पश्चात सेलकर्मी सरगेया अंगारिया व अन्य द्वारा बाकी कंबलों को बहदा गांव में ले जाकर वितरण किया गया. मेघाहातुबुरु प्रबंधन के इस कार्य से ग्रामीणों में भारी खुशी देखी गई. गांव के मुंडा रोया सिद्धू एवं पूर्व वार्ड सदस्य कामेश्वर माझी ने बताया की मेघाहातुबुरु प्रबंधन ठंड के इस मौसम में गांव के वृद्ध जरुरतमंदों को कंबल प्रदान कर महान काम किया है. हमारा गांव मेघाहातुबुरु प्रबंधन का हिस्सा बनना चाहती है. मेघाहातुबुरु प्रबंधन बहदा गांव को अपने सीएसआर गांवों की सूची में डालकर गांव का सर्वांगीण विकास व बेरोजगारों को रोजगार से भी जोड़ने का कार्य करे. इस दौरान दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-police-seized-three-trucks-loaded-with-animals-eight-smugglers-arrested/">गिरिडीह

पुलिस ने पशु लदे तीन ट्रक किये जब्त, आठ तस्कर गिरफ्तार

चाईबासा : मतकमहातु व कमरहातु में माघे पर्व एक मार्च को

  • ग्रामसभा में पर्व-त्योहारों की तिथि की हुई घोषणा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-matkamhatu-Gramsabha.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिमी जिले के गांवों में माघे पर्व मनाने की तिथि की घोषणा का सिलसिला शुरू हो गया है. इसी क्रम में रविवार को शहर से सटे गांव मतकमहातुकमरहातु में 1 मार्च को माघे पर्व मनाने की घोषणा की गयी है. इस संबंध में रविवार को मतकमहातु ग्रामसभा में मतकमहातुकमरहातु के ग्रामीणों की संयुक्त बैठक हुई. मुख्य दिऊरी चंद्रमोहन देवगम उर्फ डाडू तथा ग्राम मुंडा धनुर्जय देवगम की अध्यक्षता में आयोजित इस ग्रामसभा में रायशुमारी के बाद सर्वसम्मति से माघे पर्व समेत अन्य पर्वों की तिथि निर्धारित की गयी. तत्पश्चात उसकी घोषणा की गयी. घोषणा के मुताबिक इन दोनों गांवों में माघे पर्व एक मार्च को होगा. इसके अलावा बोड़ोबोंजी 21 फरवरी, अनादेर 25 फरवरी, गौमारा 26 फरवरी, गोवा बोंगा ओते इली 28 फरवरी, गुरीई पोरोब 29 फरवरी, माघे पोरोब एक मार्च, माघे जतरा 2 मार्च, हर मागेया 3 मार्च को मनाया जायेगा. इसे भी पढ़ें : साइबर">https://lagatar.in/pratibimba-portal-is-proving-to-be-an-effective-weapon-against-cyber-criminals-468-arrested/">साइबर

अपराधियों के खिलाफ कारगर हथियार साबित हो रहा है ‘प्रतिबिंब’ पोर्टल, 468 गिरफ्तार
वहीं बा पर्व मनाने के लिये 15 मार्च की तिथि तय की गयी. ग्राम मुंडा धनुर्जय देवगम ने कहा कि संस्कृति ही हमारी मौलिक पहचान है. इसके संरक्षण की नैतिक जिम्मेदारी हम सबों की है. लिहाजा अपने पर्व-त्योहार को ना भूलें. दिऊरी डाडू देवगम ने कहा कि हमें अपनी परंपराओं और रुढ़िगत मान्यताओं को आत्मसात करने की जरूरत है. तभी हम अपनी संस्कृति को निकट से जान सकेंगे. मौके पर मतकमहातु मुंडा धनुर्जय देवगम, कमरहातु मुंडा बिरसा देवगम, दियुरी चंद्रमोहन देवगम, जतरा दिउरी मंगल सिंह देवगम, चाहत देवगम, धर्मराज देवगम, सुरेंद्र देवगम, नारायण देवगम, तुराम देवगम, नरंगा देवगम उर्फ पप्पू, मानकी देवगम, सन्नी देवगम, सविता देवगम, मंजु देवगम, कुन्ती देवगम, गंगाराम देवगम, विक्रम देवगम, संध्या देवगम, अर्जुन गोप समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-do-bhajan-kirtan-on-22nd-january-from-11-am-to-3-pm/">आदित्यपुर

: 22 जनवरी को सुबह 11बजे से दोपहर 3 बजे तक करें भजन कीर्तन

चाईबासा : 15वां राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ आदित्यपुर में हुई

  • छह किलोमीटर में सन्नी कोड़ा को मिला कांस्य
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Cross-Country.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर में 15वां राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता रविवार को आयोजित हुआ. इसमें पश्चिम सिंहभूम जिला के खिलाड़ी सन्नी कोड़ा ने अंडर 18 बालक वर्ग के 6 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता, सन्नी कोड़ा पश्चिम सिंहभूम जिला के सोनुआ प्रखंड के तेपासाई गांव के रहने वाला है. जबकि 10 किलोमीटर पुरुष वर्ग में मुकुंद बानरा ने 5वां स्थान हासिल किया. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-mukti-sanstha-performed-mass-cremation-of-25-unclaimed-dead-bodies/">रांची:

25 लावारिस शवों का मुक्ति संस्था ने किया सामूहिक दाह संस्कार
मुकुंद राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. सन्नी कोड़ा की जीत पर पश्चिम सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ के मुख्य संरक्षक मंत्री जोबा माझी, संरक्षक मुकुंद रूंगटा,अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष नीरज संदवार, उपाध्यक्ष जगत माझी, महासचिव अजय कुमार नायक, संयुक्त सचिव कश्मीर कंदेयांग, विजय बानरा, अर्जुन महाकुड़, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, सह सचिव संजीव बहंदा,राजू बिरुआ, राजेश, मुकुंद, शिवा, लखींद्र,ओंकार, नरेंद्र आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-police-seized-three-trucks-loaded-with-animals-eight-smugglers-arrested/">गिरिडीह

पुलिस ने पशु लदे तीन ट्रक किये जब्त, आठ तस्कर गिरफ्तार

मझगांव : आबुआ आवास योजना को लेकर मुखिया ने की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Majhgaon-Abua-Avas.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड अंतर्गत तरतरिया पंचायत के प्रावि रिटुसाई परिसर में रविवार को आबुआ आवास योजना को लेकर पंचायत मुखिया चांदनी जेराई के अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में पंचायत मुखिया ने कहा कि पंचायत का एक भी योग्य लाभुक आबुआ आवास योजना से वंचित नहीं होगा. लेकिन प्रथम फेज में जिन लाभुक का बिल्कुल आवास नहीं है उन्हें प्राथमिकता के साथ आबुआ आवास दिलाई जाएगी. लाभुक दूसरे के बहकावे में ना आए जिनको नहीं मिला है उन्हें भी आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hearing-in-high-court-on-tuesday-on-the-petition-declaring-co-operative-law-college-as-an-independent-unit/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को स्वतंत्र इकाई घोषित करने वाली याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई मंगलवार को
पंचायत का एक भी लाभुक सरकार द्वारा चलाई जारी जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नहीं होंगे. सभी बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए सूचीबद्ध किया है. जिन गांव टोला में पानी की समस्या है उन्हें भी प्रधानमंत्री जलनल योजना के तहत पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. इनके अलावा भी अगर उसे टोला में पानी नहीं पहुंचता है तो 15 वित्त योजना से पानी पहुंचाई जाएगी. एक भी परिवार पानी से वंचित नहीं होगा. बैठक में काफी संख्या पर गांव के महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चिली">https://lagatar.in/chile-womens-hockey-team-reached-ranchi-will-face-germany-in-the-first-match/">चिली

महिला हॉकी टीम पहुंची रांची, पहले मुकाबले में जर्मनी से होगी टक्कर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp