Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी की खबरें : वीर शहीद पोटो हो कि शहादत दिवस मनाई

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : वीर शहीद पोटो हो की जन्मस्थली जयगढ़ स्थित राजाबासा गांव में सोमवार को शहीद दिवस मनाया गया. सर्वप्रथम ग्रामीण दिउरी सिंगा बालमुचू, कृष्णा जोजो, सुशील बालमुचू के द्वारा पूजा अर्चना की. आदिवासी हो समाज महासभा के केंद्रीय महासचिव सोमा कोड़ा ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व से पोटो हो का नाम झारखंड सहित राष्ट्रीय स्तर पर एक नायक के रूप में उभरकर सामने आया है. इसका श्रेय लंदन, कोलकाता, दिल्ली, पटना के रिकॉर्ड रूम से खंगाल कर (अ लैंड ऑफ देयर ऑन) फॉर्मेशन ऑफ ऑटोनोमस हो कंट्री नामक पुस्तक का प्रकाशन करने वाले नीदरलैंड के स्कॉलर डॉ. पॉल स्ट्रीमर को जाता है. साथ ही डॉ. एम साहू लिखित कोल्हान अंडर द ब्रिटिश रूल और डॉ अशोक कुमार सेन लिखित विस्मृत हो आदिवासियों की इतिहास में भी रिकॉर्ड का उल्लेख है. एक जनवरी को पोटो हो का शहादत दिवस है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sacrifice-of-kharsawan-martyrs-is-still-a-source-of-inspiration-for-us-governor/">आदित्यपुर

: खरसावां शहीदों का बलिदान हमारे लिए आज भी प्रेरणास्रोत : राज्यपाल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Noamundi-Pota-Ho-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्हें ब्रिटिश हुकूमत ने एक जनवरी 1838 को सुबह जगन्नाथपुर नोवामुंडी मुख्य मार्ग के तत्कालीन थाना परिसर में स्थित बरगद पेड़ पर लटकाकर फांसी की सजा दी थी. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने कहा कि खरसावां शहीद दिवस की तरह सरकार की ओर से पोटो हो शहीद को मनाया जाना चाहिए. सरकार एवं प्रशासन की ओर से हमेशा से उपेक्षा की जाती है. यह बहुत ही गंभीर विषय है. शहीद स्थल पर अवैध कब्जा किया गया. मौके पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के केंद्रीय पूर्व उपाध्यक्ष भूषण लागूरी, प्रखंड अध्यक्ष पुत्कर लागुरी, अनुमंडल संगठन सचिव बिंदु सिंह लागुरी, झामुमो युवा जिला अध्यक्ष मुन्ना सिंकु, युवा कांग्रेस विधानसभा सभा अध्यक्ष धीरज गागराई, गुरुचरण सोय, सुकमती पुरती, बाली लागुरी, सुभाष लागुरी, सिंगा बालमुचू सहित काफी संख्या में लोग इस श्रद्धांजलि सभा में मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sacrifice-of-kharsawan-martyrs-is-still-a-source-of-inspiration-for-us-governor/">आदित्यपुर

: खरसावां शहीदों का बलिदान हमारे लिए आज भी प्रेरणास्रोत : राज्यपाल

नोवामुंडी : 7 डिग्री तापमान में भी नए साल की खुशी में झूमते रहे बच्चे

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Noamundi-Dans.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में नया साल 2024 की आगमन पर एक दिन पूर्व ही जगह-जगह बच्चों ने अपने अपने कॉलोनियों को दुल्हन की तरह सजाया ताकि रात 12 बजते ही जश्न मना सके. गुवा का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने के बावजूद सभी कॉलोनियों के बच्चे, बूढ़े, जवान पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. इसे भी पढ़ें : जमुई">https://lagatar.in/jamui-sand-laden-truck-crushed-bike-rider-death-angry-people-blocked-the-road/">जमुई

: बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत, आक्रोशितों ने सड़क जाम की
जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर पहुंची और आतिशबाजी से पूरा गुवा गूंज उठा. सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी.साथ ही रात भर झूमते नाचते गाते रहें. कहीं नए साल का आगाज केक काटकर किया गया तो कहीं नए साल का आगाज आतिशबाजी कर की गई. इस दौरान गुवा प्रशासन भी रात भर गश्त लगाते देखा गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही