Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पिपरवार की खबरेंः नाले में मिला सीसीएल कर्मी का शव, बचरा में योजनाओं की मापी और बन्ना के मंत्री बनने पर हर्ष

Advertisement
Advertisement
Piperwar (Ranchi): सीएचपी/सीपीपी परियोजना कार्यालय में कार्यरत सीसीएल कर्मचारी 50 वर्षीय पुतुल गंझु पिता स्व. जगत गंझु का शव शनिवार की सुबह पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा 172 माइनर्स कॉलोनी के एक नाले में पाया गया है. सीसीएल कर्मचारी का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक सीसीएल कर्मचारी पुतुल गंझु लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र का रहने वाला था और वर्तमान में वह पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा 172 माइनर्स कॉलोनी में रहकर सीएचपी सीपीपी परियोजना कार्यालय में ड्यूटी करता था. उनके परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह उनकी तबीयत खराब थी,जिसके कारण वह डयुटी नही गया था. सुबह मे वह किसी काम से बाहर निकला और वापस नही लौटा,जिसके बाद उनके परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. जिसके बाद कॉलोनी के पीछे एक नाला में उनका शव पाया गया,जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत बचरा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर सूचना पाकर पिपरवार पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी.वहीं सूचना मिलने के बाद कई सीसीएल अधिकारी और श्रमिक प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली.मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री सहित पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. वही श्रमिक प्रतिनिधियों ने मृतक के आश्रित को नौकरी देने की मांग की,वही प्रबधंन द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी होने के साथ मृतक के आश्रित को नौकरी देने का भरोसा दिया गया.इधर पिपरवार पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया है.मौके पर प्रभारी एसओपी नागेश गोपालन,कार्मिक प्रबधंक रवि बाड़ा,निशांत रोहिला, श्रमिक प्रतिनिधि कामेश्वर राम,मोहम्मद अब्दुल्लाह, बाबुलाल राम,एसके चौधरी, इस्लाम अंसारी,रविन्द्रनाथ सिंह,बिनोद सिंह,संजय सिंह, हिमांशु चाटर सहित कई अधिकारी,कर्मचारी और श्रमिक प्रतिनिधि मौजूद थे. -------- [caption id="attachment_848278" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/1-26.jpg"

alt="" width="1280" height="576" /> बचरा में योजनाओं की मापी[/caption]

बचरा में योजनाओं की मापी

Chatra/Ranchi: कोयलांचल क्षेत्र के बचरा में विभिन्न विकास योजनाओं की मापी की गई. उप विकास आयुक्त चतरा के निर्देश पर बचरा दक्षिणी पंचायत में सिविल विभाग के अभियंताओ की टीम  द्वारा विभिन्न योजनाओं का प्राक्कलन बनाने को लेकर बचरा दक्षिणी पंचायत का भ्रमण कर योजनास्थल की मापी शनिवार को की गई. इस मापी के दौरान सर्वप्रथम अभियंताओ की टीम ने बचरा साप्ताहिक बाजार में पीसीसी शेड एवं नाली निर्माण,अम्बेदकर नगर गुदुल महतो के घर के पास नाला एवं सड़क निर्माण,विसुझापा मे सुरेन्द्र बैठा के घर से पीपल चौक तक सड़क कलभर्ट एवं नाला निर्माण,  बचरा पंचवटी गेट से अशोक विहार तक सड़क एवं कलवर्ट निर्माण, बचरा बाजार टांड़ में सरदार पप्पु सिंह के घर से पीपल चौक तक नाला निर्माण, बचरा चार नम्बर खस्सी दुकान से खटाल तक पीसीसी पथ निर्माण,  172 माइनस कॉलोनी साइडिंग ऑफिस से पिलाई डैम तक नाला एवं कलभर्ट निर्माण,बचरा बाजारटाड़  भोला सिंह के घर से सोनी होटल होते हुए कृष्णदेव प्रसाद के घर तक नाला एवं पुल निर्माण, प्रस्तावित बालिका उच्च विद्यालय का चहारदीवारी निर्माण एवं शौचालय निर्माण आदि योजनाओं का मापी बचरा दक्षिणी पंचायत की मुखिया रीना देवी के उपस्थिति में किया गया . इस मापी के दौरान अभियंता मनोज कुमार मुन्ना संजीव मिश्रा राजेश महतो व्यवसायी संघ के सचिव रवीन्द्र सिंह सरदार पप्पू सिंह बापी तालपात्रो श्याम सुंदर सिंह आदि लोगो की सराहनीय भूमिका रही.  इन योजनाओं के चयन को लेकर पूर्व में ही बचरा दक्षिणी मुखिया की अध्यक्षता में ग्राम सभा कर योजना को उपायुक्त चतरा को अग्रसारित किया गया था. --------

चंपाई सोरेन मंत्रिमंडल में बन्ना गुप्ता को मंत्री बनाए जाने हर्ष

Piperwar: कोयलांचल क्षेत्र के कल्याणपुर में चतरा कांग्रेस के पूर्व जिला युवा महासचिव सचिन पासवान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया. इस बैठक में झारखंड में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व में मंत्रिमंडल विस्तार किए जाने के दौरान जमशेदपुर के विधायक बन्ना गुप्ता को दोबारा स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी गई. बधाई देने वालों में मुख्य रूप से मो० कासिम उर्फ मुन्ना , गोविंद पंडा,रवि भारद्वाज ,सुरेंद्र उरांव,विश्राम टाना भगत,प्रेम रंजन पासवान,अरुण यादव, संजय उरांव, पिंटु राम, अजय उरांव, रामु रौशन मिंज, आदि के नाम शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही