Search

रामगढ़ की खबरें- उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक और मनरेगा योजना में अनियमितता का आरोप

रामगढ़ उपायुक्त ने की माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक

Ramgarh: अवैध खनन के विरुद्ध हो रहे कार्यों को लेकर सोमवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनक टास्क फोर्स की बैठक हुई. इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने खनन टास्क फोर्स की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों पर हुए कार्यों की समीक्षा की. उपायुक्त ने वैसी एजेंसियां जिनके द्वारा नियमित रूप से खनन संबंधित प्रतिवेदन नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है, उनके महाप्रबंधकों सहित अन्य अधिकारियों को ससमय प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. अवैध मुहानों से हो रहे खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न एजेंसियों के महाप्रबंधकों एवं जिला खनन पदाधिकारी को इस पर विशेष ध्यान देते हुए मुहानों को बंद करने का कार्य सही तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया. ---------

मनरेगा योजना में अनियमितता का आरोप

दुलमी प्रखंड में बरती जा रही है अनियमितता और लापरवाही - सुधीर मंगलेश Ramgarh: दुलमी प्रखंड के सोसो पंचायत के उकरीद सिदवारडीह निवासी छटू महतो को 2019-20 मनरेगा से कुएं के निर्माण की स्वीकृति हुई थी. जिसकी खुदाई कार्य पूर्ण हो चुकी है, लेकिन 3 साल बीत जाने के बाद भी मैटेरियल का पैसा नहीं मिलने के कारण कुआं अधूरा पड़ा हुआ है. लाभुक छटू महतो ने बताया कि मस्टर रुल के माध्यम से लगभग डेढ़ लाख पेमेंट हुआ है. उसके बाद सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही के कारण अधूरा पड़ा हुआ है. लाभुक की शिकायत के बाद दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने कुआं का निरीक्षण किया. मंगलेश ने कहा कि सरकार आम लोगों को सिंचाई हेतु लाभ दिलाने के लिए योजनाएं लाती है, लेकिन पंचायत कर्मियों लापरवाही बरतते हैं, इस कारण योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिल पाता है. इसका उदाहरण सामने है. मंगलेश ने कहा की कुएं की खुदाई का कार्य तीन साल पहले पूर्ण हो चुका है, लेकिन अभी तक कुएं का निर्माण अधूरा है. उन्होंने कहा कि जल्द उपायुक्त से इसकी शिकायत करेंगे. ------------

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp