Search

 
 
 

खबरें संथाल की : श्रद्धा के साथ मनाई गई शहीद सिदो-कान्हू की जंयती

 

बाबूलाल मरांडी व झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा ने दी श्रद्धांजलि

Sahibganj : अमर शहीद सिदो-कान्हू की जंयती गुरुवार को बरहेट में श्रद्धा के साथ मनाई गई. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व राजमहल से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने पंचकठिया स्थित क्राति स्थल पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि देने वालों में राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा, झामुमो राजाराम मरांडी, बर्नार्ड मरांडी, संजीव सामू हेंब्रम, मुजीबुर रहमान, भाजपा के गणेश तिवारी, मनीष भारती, विभीषण ठाकुर, दुर्गा ठाकुर, खगेंद्र साह, बरनाबास टुडू, नवीन गुप्ता, सुरेश गुप्ता आदि शामिल थे.

पाकुड़ : झामुमो नेताओं ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

Pakur : पाकुड़ में झामुमो ने हूल क्रांति के महानायक सोदो-कान्हू की जयंती गुरुवार को मनाई. जिला सचिव सुलेमान बास्की के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिदो-कान्हू पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों को नमन किया. मौके पर मिथिलेश घोष, मनोज चौबे, सुशीला देवी, सुशील हेंब्रम, प्रकाश सिंह, मुकेश सिंह, राजू सिंह, दयानंद भगत, प्रदीप हाजरा, राहुल शाहा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-bike-rider-dies-in-road-accident-two-injured/">साहिबगंज

: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दो घायल 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही