Search

 
 
 

खबरें संथाल की : साहिबगंज डीसी ने राजनीतिक दलों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ

 
Sahibganj : लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. साहिबगंज के डीसी हेमंत सती ने समाहरणालय स्थित सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. उन्हें आचार संहिता के बारे में विस्तार से जनकारी देते हुए इसका अक्षरश: पालन करने का निर्देश दिया. साहेबगंज जिला राजमहल संसदीय क्षेत्र में आता है. डीसी ने बताया कि राजमहल में 7वें व अंतिम चरण में एक जून को मतदान होगा. 7 मई से नामांकन शुरू होगा. नामांकन पत्रों की जांच 15 मई को होगी और  नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 मई है. मतगणना 4 जून को होगी. उन्होंने कहा कि दलों को सभा, जुलूस आदि की जानकारी जिला प्रशासन को पहले देनी होगी. जुलूस निर्धारित रूट और समय पर ही निकालना होगा. बैठक में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, डीपीआरओ जयवर्धन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू सहित सभी मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

गोड्डा जिला प्रशासन रेस, दलों के बैनर हटाए गए

Godda :  लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही जिला प्रशासन रेस हो गया है. चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है. प्रशासनिक आदेश के बाद रविवार से सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए राजनीतिक दलों के पोस्टर-बैनर हटाने का काम शुरू कर दिया गया. नगर परिषद क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों और दीवारों पर लिखे स्लोगन भी हटाए गए. आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों पर पुलिस की विशेष नजर है. अपराधियों की फाइलें खंगाली जा रही हैं. एसडीओ गोड्डा बैद्यनाथ उरांव ने लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है. यह आदेश मतदान प्रक्रिया की समाप्ति तक लागू रहेगा.

पाकुड़ मंडल कारा में लगी जेल अदालत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/जेल.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Pakur : झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), पाकुड़ की ओर से रविवार को मंडल कारा में जेल अदालत लगाई गई. डालसा के सचिव अजय कुमार गुड़िया, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी निर्मल कुमार भारती, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश ने जेल अदालत में बंदियों के मामलों की सुनवाई की. उन्होंने कहा कि वैसे बंदी, जो मामले की सुनवाई के लिए अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं हैं, डालसा उन्हें अधिवक्ता उपलब्ध कराएगी, ताकि उन्हें समय पर न्यास मिल सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही