Ranchi : नीट 2023 की परीक्षा में न्यूटन ट्यूटोरियल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. छात्रों ने सभी कोर्स में बेहतर रिजल्ट किया है. ऑल इंडिया विभिन्न कैटेगरी रैंक में सफल छात्रों में टॉप रैंक पाने वाले छात्रों में आयुषी रैंक 5880, मनीष रैंक 6043, नवीन रैंक 7388, अभिनव कुमार रैंक 7911, शरीक अहमद ने 15070 रैंक लाकर संस्थान का नाम रौशन किया है. सभी सफल छात्र संस्थान में मेडिकल के 2 साल व 1साल के मेडिकल क्सालरूम प्रोग्राम से हैं. संस्थान के मेडिकस में जितने विद्यार्थी थे, उसमें 90% छात्रों का चयन हुआ है. शिक्षकों संजय मिश्रा व पूर्णिमा कुमारी (बायोलॉजी ), पंकज कुमार, मदन मोहन झा एवं सलमान अली (केमिस्ट्री), प्रणव कुमार एवं चंदन पांडे (फिजिक्स) ने उचित मार्गदर्शन दिया. संस्थान के निदेशक इमरान अली ने न्यूटन ट्यूटोरियल मेडिकस की सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन को दिया. उन्होंने कहा कि यहां प्रत्येक छात्र से बहुत ही अच्छा संबंध होने के कारण छात्र बिना झिझक के शिक्षक से अपने छोटी से छोटी समस्याओं का भी पूछकर समाधान कराते हैं. यहां छात्रों को अपना स्टडी मैटेरियल के अलावे प्रैक्टिस सेट भी दिये जाते हैं, जो उसके सफलता में काफी सहायक होते हैं. यहां छात्रों को ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज भी प्रदान की जाती है, जिससे परीक्षा से पहले ही अपने को आंकलन कर और बेहतर करने को प्रेरित करती है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-part-of-rus-central-library-building-collapsed-one-student-died/">रांची:
RU के सेंट्रल लाइब्रेरी के भवन का हिस्सा टूटकर गिरा, एक छात्र की मौत [wpse_comments_template]
नीट 2023 में न्यूटन ट्यूटोरियल का शानदार प्रदर्शन
Leave a Comment