Search

 
 
 

दीपावली से पहले जीएसटी में नेक्स्ट जनरेशन सुधार : बाबूलाल

जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक के पहले दिन जीएसटी के 12 और 28 प्रतिशत के स्लैब को खत्म कर 5 और 18 फीसदी पर मुहर लगाई गई. इस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे देश की अर्थव्यवस्था और आम नागरिकों के लिए ‘दीपावली से पहले उपहार’ बताया है.
 

Ranchi :   जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक के पहले दिन जीएसटी के 12 और 28 प्रतिशत के स्लैब को खत्म कर 5 और 18 फीसदी पर मुहर लगाई गई. इस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे देश की अर्थव्यवस्था और आम नागरिकों के लिए ‘दीपावली से पहले उपहार’ बताया है.  

 

 

मरांडी ने लिखा कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में टैक्स की दरें सिर्फ 2 स्लैब (5% व 18%) तक सीमित कर दी गई है. स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी पूरी तरह समाप्त हो गई है. कई जरूरी सामानों के दाम घटने से सीधा फायदा आम आदमी, गरीब और मीडिल क्लास के साथ-साथ हर छोटे-बड़े कारोबारी को होगा.

 

भाजपा नेता ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को और सरल, पारदर्शी और मजबूत बनाने वाला यह सुधार दीपावली पर सभी के लिए उपहार की तरह है. यह दीपावली से पहले जीएसटी में नेक्स्ट जनरेशन सुधार है. 

रिनपास शताब्दी समारोह : सीएम हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही