Search

 
 
 

तेजस्वी यादव के खिलाफ अब 6 जुलाई को होगी अगली सुनवाई, डिप्टी सीएम ने गुजरातियों को कहा था ठग

 
Patna: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर मानहानि केस में आज अहमदाबाद की कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 6 जुलाई की तारीख तय की है. पिछली सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे. बता दें कि तेजस्वी यादव ने मेहुल चौकसी पर बोलते हुए गुजरात के लोगों का अपमान किया था. साथ ही कहा था कि गुजराती ठग होते हैं. जिसके बाद अहमदाबाद के सामाजिक कार्यकर्ता हरेश मेहता ने इसी बयान के आधार पर 26 अप्रैल को मानहानि का केस दाखिल किया था. जिसके बाद से ही इस मामले में अहमदाबाद की मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में जज डीजे परमार इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं. जिसपर आज फैसला आना था. लेकिन अब कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 6 जुलाई की तारीख तय की है. बता दें कि अब तक इस मामले में पांच बार सुनवाई हो चुकी हैं. इसे भी पढ़ें:अहमदाबाद">https://lagatar.in/verdict-may-come-on-tejashwi-yadav-in-ahmedabad-court-today-gujaratis-were-told-thugs/">अहमदाबाद

कोर्ट में आज तेजस्वी यादव पर आ सकता है फैसला, गुजरातियों को कहा था ठग 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही