Ranchi : जेबीकेएसएस (JBKSS) के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार जयराम महतो को रांची सिविल कोर्ट से मिली राहत बरकरार है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उसके खिलाफ किसी भी पीड़क कार्रवाई पर रोक लगायी थी. रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त (AJC 15) की कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान इस आदेश को 3 जून तक विस्तार दिया है. अब इस मामले में कोर्ट 3 जून को सुनवाई करेगा. बता दें कि जयराम महतो के खिलाफ रांची पुलिस ने रांची के नगड़ी थाना में वर्ष 2022 में दर्ज कांड संख्या 48 में वारंट लिया है. वारंट प्राप्त करने के बाद रांची पुलिस ने गिरिडीह में जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए दबिश भी दी थी. लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया. [wpse_comments_template]
JBKSS अध्यक्ष जयराम महतो की अग्रिम बेल पर 3 जून को अगली सुनवाई
Last Updated: May 21, 2024 12:00 AM (IST)